Lock/Unloack UIDAI: अब आधार पर सुरक्षित रहेगी आपकी जानकारी, जानिए कैसे करें लॉक/अनलॉक
Lock/Unloack UIDAI: आधार कार्ड पर आपकी व्यक्तिग जानकारी दर्ज होती है, जिसमे आपका नाम, घर का पता, आपकी बायोमीट्रिक की जानकारी आदि, ऐसे में इसकी सुरक्षा काफी अहम हो जाती है जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी में कोई सेंधमारी ना कर सके। लोगों की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने आधार कार्ड को लॉक और अलॉक करने की सुविधा दी है।
अक्सर आपको आधार कार्ड की जरूरत अलग-अलग काम के लिए पड़ती है। ऐसे में इसकी सुरक्षा को भी खतरा बना रहा है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बिना आपकी मर्जी के आधार ऑथेंटिकेशन ना हो तो इसके लिए आपको अपना धारा लॉक करना होगा।

साथ ही किसी भी काम के लिए आप अपनी वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप अपना आधार लॉक कर देते हैं तो इसका कोई दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। यही नहीं जरूरत पड़ने पर आप अपने आधार को अनलॉक भी कर सकते हैं।
आधार को लॉक करने के लिए आपके पास वीआईडी होना अनिवार्य है। इसे आप एसएमएस सेवा से हासिल कर सकते हैं। आधार को लॉक करने के लिए आपको UIDAI की वेबसाइट https://resident.uidai.gov.in/bio-lock पर जाना होगा।
इसके बाद यहां आपको लॉक- अनलॉक का विकल्प मिलेगा, जहां आपको अपने आधार या वीआईडी नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद कैप्चा और ओटीपी डालना होगा। ओटीपी रजिस्टर्ड नंबर पर आएगा। इसके बाद आपका आधार लॉक हो जाएगा।
एक बार जब आप अपना यूआईडी लॉक कर देते हैं तो तो इसके बाद आप 16 अंकों के वीआईडी नंबर का इस्तेमाल ऑथेंटिकेशन के लिए कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप अपने आधार को कभी भी कहीं से भी अपने फोन से लॉक-अनलॉक कर सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि इस विकल्प का इस्तेमाल करके आप अपने व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को लेकर निश्चिंत रह सकते हैं। साथ ही बिना आधार नंबर को शेयर किए दूसरे काम वीआईडी से पूरे कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications