कंपनियों का बड़ा ऑफर, कार खरीद पर 14 लाख तक की छूट

नई दिल्ली। तेल के बढ़ते दामों के कारण कार बाजार में खास चहल-पहल नहीं देखने को मिल रही है जबकि ये त्योहारों का समय चल रहा है। दूसरी तरफ शेयर बाजार में गिरावट के कारण भी कार कंपनियों को बड़ा नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए कंपनियों ने कार की बिक्री को बढ़ाने का तरीका ढूंढ निकाला है। हुंडई, महिंद्रा, फोर्ड और टाटा जैसे कंपनियों ने हैचबैक, सेडान और एसयूवी पर बड़ी छूट देने का फैसला किया है।

Heavy discount of suv and hatchbacks sedan in festive session

मारुति अल्टो मिनी पर 50,000 रुपये जबकि महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी पर 70,000 रुपये तक की छूट है। वहीं, बीएमडब्लू 7 सीरीज सैलून सीरीज पर 14 लाख रुपये तक की भारी छूट दी जा रही है। मर्सिडीज पर 6 लाख तक की छूट दी जा रही है जबकि रेनॉल्ट डस्टर पर एक लाख की छूट है। हुंडई ग्रैंड आई10 पर 75 हजार, होंडा सिटी पर 62 हजार, टाटा नेक्सॉन पर 57 हजार, हुंडई एलिट आई20 पर 50 हजार की छूट दी जा रही है। जबकि टोयटा यारिस पर 50 हजार और मारूति बलेनो पर 25 हजार की छूट मिल रही है।

महिंद्रा & महिंद्रा के प्रेसिंडेट राघव बढेरा कहते हैं कि तेल के बढ़ते दामों ने कार की बिक्री को प्रभावित किया है। अधिक खर्च के कारण अधिकांश लोगों ने कार खरीदने का विचार बदल लिया है और इसे बाद के लिए टाल दिया है। हुंडई के सीईओ वाईके कू कहते हैं, हालात उतने अच्छे नहीं हैं। वे मानते हैं कि रुपए में गिरावट ने मैन्यूफैक्चरिंग कॉस्ट को प्रभावित किया है और अभी बिक्री भी कम रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+