एक ही झटके HDFC के 4468 ग्राहक बने करोड़पति, अब बैंक खाते से निकालेगा पैसा, कहीं आपका भी अकाउंट तो नहीं?

नई दिल्ली। अगर आपका भी बैंक खाता निजी सेक्टर के सबसे बड़े बैंक HDFC में हैं तो आपके लिए बड़ी खबर हैं। एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को झटका देने वाली है। ये झटका 4468 ग्राहकों को लगने वाला है। दरअसल बैंक की गलती से इन बैंक खातों में 100 करोड़ रुपए जमा हो गए थे। अब बैंक इन पैसों की रिकवरी में लगी हुई है। बैंक इन खातों से ये पैसे रिकवर करने में जुटी है।

 HDFC आपके खाते से निकालेगा पैसा

HDFC आपके खाते से निकालेगा पैसा

भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। बैंक में आई तकनीकी खामी के कारण हजारों ग्राहकों के बैंक अकाउंट में अचानक से सौ करोड़ रुपए ट्रांसफर हो गए। जैसे ही बैंक को अपनी इस गलती का अहसास हुआ वो इसे सुधारने में जुट गया है। रिपोर्ट के मुताबिक बैंक ने 4468 ग्राहकों के खाते में गलती ये से पैसा ट्रांसफर कर दिए और अब इसे वापस पाना बैंक के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है।

बैंक गलती सुधारने में जुटा

बैंक गलती सुधारने में जुटा

बैंक में आई इस तकनीकी खामी के कारण जो स्थति पैदा हुई अब बैंक उसे सुधारने में जुटा है। कुछ समय पहले ही ये गलती हुई थी, जब ग्राहकों के खाते में अपने अपने करोड़ों रुपए जमा हो गए। बैंक को अब भी 35 से 45 करोड़ रुपए ग्राहकों से वसूलने बाकी है। वहीं बैंक का कहना है कि कुछ ग्राहक इन्हें सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। ऐसे में बैंक को इस रिकवरी के लिए कानूनी सहारा लेना पड़ सकता है।

 100 बैंक खातों को किया फ्रिज

100 बैंक खातों को किया फ्रिज

मई 2020 में ही बैंक के सर्वर में तकनीकी खामी के दौरान ये गड़़बड़ी हुई थी। जिसके बाद से ही बैंक इसकी रिकवरी में लगा है। वहीं बैंक को 100 बैंक खातों को फ्रिज भी करना पड़ा है। इस बैंक खाताधारकों ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके खाते में अचानक से 13 करोड़ रुपए जमा हो गए। ये गड़बड़ी चेन्नई के त्यागराय नगर के उस्मान रोड स्थित एचडीएफसी शाखा में सिस्टम अपग्रेड के दौरान हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+