HDFC Bank का मोबाइल ऐप अभी भी ठप, यूजर्स को हो रही परेशानी
नई दिल्ली। HDFC Bank ने हाल ही में नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया जिसके बाद बड़ी संख्या में यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा और वे अपना अकाउंट लॉग-इन नहीं कर पाने की शिकायत करते पाए गए। लॉन्च के बाद से ही ये मोबाइल ऐप पूरी तरह ठप है और यह काम नहीं कर रहा है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक द्वारा इस ऐप को ऐंड्रॉयड प्ले स्टोर और आईओएस प्लैटफॉर्म से हटा लिया गया है।

वर्तमान में, एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों के लिए कोई मोबाइल एप्लिकेशन उपलब्ध नहीं है और बैंक ने ऐप का पुराना भी अपलोड नहीं किया है। हिंदी ऐप के रिव्यू बहुत ही खराब हैं और लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बैंक के ग्राहकों ने ऐप के डाउन होने के बारे में एचडीएफसी बैंक कस्टमर केयर के ट्विटर अकाउंट पर शिकायत की।
इसके जवाब में बैंक ने कहा कि ग्राहकों को हो रही असुविधा के लिए खेद है। नया मोबाइल बैंकिंग ऐप लॉन्च होने के बाद हैवी ट्रैफिक आ रहा है और इसी कारण कुछ ग्राहक मोबाइल बैंकिंग ऐप में लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। तकनीकी टीम इसे जल्द से जल्द सुलझाने पर काम कर रही हैं। बता दें कि नए ऐप के लॉन्च होने के 6 दिन बाद भी ग्राहकों की परेशानी दूर नहीं हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications