HDFC बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 जनवरी से बदल जाएगा ये नियम, बैंक भेज रहा है मैसेज

HDFC बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 1 जनवरी से बदल जाएगा ये नियम, बैंक भेज रहा है मैसेज

नई दिल्ली, 14 दिसंबर। अगर आपका बैंक खाता देश के सबसे बड़े निजी सेक्टर के बैंक HDFC में हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। बैंक ग्राहकों को जरूरी मैसेज भेज रहा है। बैंक द्वारा भेजे जा रहे मैसेज के मुताबिक 1 जनवरी 2022 से बैंक के जरूरी नियम बदल जाएंगे। ऐसे में खाताधारकों को इसके बारे में जरूरी जानकारी दी जा रही है।

 HDFC Bank Message to his Customers: HDFC Card details saved on merchant website and App will deleted on 1 January 2022

1 जनवरी से बदल जाएंगे नियम

एचडीएफसी बैंक अपने खाताधारकों को जरूरी मैसेज भेज रहा है, जिसके बताया जा रहा है कि 1जनवरी 2022 से जरूरी बदलाव होने जा रहे हैं। बैंक द्वारा दी जा रही जानकारी के मुताबिक 1 जनवरी से मर्चेंट वेबसाइट या ऐप पर सेव किए गए एचडीएफसी बैंक कार्ड के डिटेल डिलीट कर दिए जाएंगे। RBI के दिशानिर्देशों के तहत ये कदम उठाया जा रहा है। आरबीआई के आदेश के बाद HDFC बैंक ने ये फैसला किया है, जिसके तहत अब ग्राहकों को ये जानकारी दी जा रही है ।

धोखाधड़ी को कम करने के लिए उठाया जा रहा है कदम

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक खाताधारकों के कार्ड का ब्योरा सुरक्षित रखने के लिए ये फैसला लिया है, जिसमें मर्चेंट वेबसाइट या ऐप पर या शॉपिंग वेबसाइट पर जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ड पर आपके कार्ड की डिटेल अब सेव नहीं रहेगी. यानी हर बार आपको अपने कार्ड का पूरा डिटेल भरना होगा। वहीं आरबीआई ने ग्राहकों को टोकन का विकल्प भी चुनने का भी ऑप्शन दिया है।

1 जनवरी 2022 से लागू
आरबीआई के निर्देश के बाद अब एचडीएफसी ने इसकी जानकारी अपने ग्राहकों को देना शुरू कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा है कि 1 जनवरी 2022 से कार्ड सेव करने की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। वहीं मर्चेट वेबसाइट या ऐप पर पहले से सेव कार्ड डिटेल डिलीट कर दी जाएगी। आपको बता दें आरबीआई ग्राहको को टोकन सिस्टम चुनने का ऑप्शन दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+