एचडीएफसी बैंक ने एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर, वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ऑफर

एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर देगा एक फीसदी ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की राशि पर ब्याज दर एक फीसदी बढ़ा दी है। एचडीएफसी बैंक एक साल से ज्यादा समय के लिए पैसे जमा करने पर अपने ग्राहकों को सात फीसदी की दर से ब्याज देगी। बैंक ने एक करोड़ से ज्यादा की राशि जमा करने पर दूसरे ग्राहकों से 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज दर देने की बात कही है। इसे बैंक का ग्राहकों को पैसा जमा करने के लिए लुभाने का एक कदम माना जा रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ज्यादा ब्याज

वरिष्ठ नागरिकों को आधा फीसदी ज्यादा ब्याज

एचडीएफसी बैंक ने फिक्स डिपॉजिट में 100 बेसिस प्वाइंट यानि एक फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ने बताया है कि एक साल से ज्यादा समय के लिए जमा की गई रकम पर सात फीसदी ब्याज, वरिष्ठ नागरिकों को 7.5 प्रतिशत ब्याज और 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपए जमा करने वालों ग्राहकों को बाकियों से 0.25 प्रतिशत ज्यादा ब्याज मिलेगा।

 लंबे समय के लिए जमा की जाने वाली रीशि फिक्स्ड डिपॉजिट

लंबे समय के लिए जमा की जाने वाली रीशि फिक्स्ड डिपॉजिट

छह महीने या उससे ज्यादा समय के लिए निवेश की गई राशि को फिक्स्ड डिपॉजिट कहा जाता है। फिक्स्ड डिपॉजिट में लंबे समय पैसा बैंक के पास रहता है। मौजूदा समय में एचडीएफसी बैंक के पास ग्राहकों के 7.9 लाख करोड़ रुपए जमा है।

 दूसरे बैंक भी बढ़ा सकते हैं ब्याज दर

दूसरे बैंक भी बढ़ा सकते हैं ब्याज दर

इससे पहले इसी साल फरवरी में देश के सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एसबीआई ने एफडी पर आधा प्रतिशत ब्याज दर बढ़ाया था। एचडीएफसी बैंक के इस कदम के बाद माना जा रहा है कि और बैंक भी ब्याज दरों को बढ़ा सकते हैं, ताकि ग्राहक अपना पैसा बैंकों में जमा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+