नवरात्र में इस प्राइवेट बैंक ने ब्याज दरों में की बड़ी कटौती, सस्ती हुई लोन की EMI
नवरात्र में इस प्राइवेट बैंक ने ब्याज दरों में की बड़ी कटौती, घटेगी EMI
नई दिल्ली। निजी सेक्टर की बैंक एचडीएफसी(HDFC Bank) ने ग्राहकों को नवरात्री का तोहफा दिया है। बैंक ने ब्याज दर में कटौती कर लोगों को तोहफा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ब्याज दरों में कटौती के बाद देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने भी ग्राहकों को तोहफा देते हुए ब्याज दरों में कटौती की है। मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLF) में कटौती की घोषणा कर बैंक ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है।

HDFC ने खाताधारकों को दिया तोहफा
HDFC ने ब्याज ने ब्याज दरों में कटौती कर लोगों को बड़ी राहत दी है। नई दरें आज से लागू होंगी। बैंक ने एमसीएलएफ दर में कटौती की है। इस कटौती के बाद बैंक का होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन सस्ता हो जाएगा। एमसीएलआर घटने से आपका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम EMI देनी पड़ती है। ऐसे में आपके लिए ये राहत की खबर है।

घटेगी EMI
HDFC बैंक मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट MCLR में 0.10 फीसदी की कटौती की है।बैंक ने 1 साल के कर्ज पर एमसीएलआर 8.75 फीसदी से घटाकर 8.65 फीसदी कर दिया है। बैंक ने 6 महीने,3 महीने और 1 महीने के एमसीएलआर को घटाकर 8.45 फीसदी, 8.35 फीसदी और 8.30 फीसदी किया है। इस कटौती से EMI में कटौती होगी।

क्या होता है MCLR
आपको बता दें कि मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट वो दर होता है जिसके लागत के हिसाब से बैंक लोन की दरें तय करता है। ये बैंचमार्क दर होती है। इसके बढ़ने से आपके बैंक से लिए गए सभी तरह के लोन महंगे हो जाते हैं। वहीं एमसीएलआर दर कम होने से फायदा आम जनता को होता है,क्योंकि इससे मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और EMI कम हो जाती है। आपको बता दें कि RBI ने रेपो रेट में एक चौथाई फीसदी की कटौती की। आरबीआई ने रेपो में कटौती के बाद यह 6 फीसदी पर आ गया है। वहीं रिवर्स रेपो रेट भी घटकर 5.75 फीसदी पर आ गया है।












Click it and Unblock the Notifications