HDFC बैंक ने अपने लाखों खाताधारकों से की मुंह बंद रखने की अपील, जानें क्या है इसकी वजह
नई दिल्ली, जून 3। निजी सेक्टर के बड़ा बैंक एचडीएफसी ने अपने लाखों खाताधारकों से मुंह बंद रखने की अपील की है। बैंक ट्विट कर ग्राहकों को सलाह दी है कि वो अपना मुंह बंद रखें। बैंक ने खाताधारकों को बैंकिंग फ्रॉड स बचने की सलाह देते हुए #moohbandrakho हैशटैग शेयर किया है, जिसमें खाताधारकों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की सलाह दी गई है।

HDFC खाताधारकों से बैंक की अपील
प्राइवेट बैंक एचडीएफसी ने अपने खाताधारकों से अपील की है कि ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर सतर्क रहें। बैंक ने लोगों को आगाह किया है कि साइबर ठगी करने वाले लोग बैंक के फर्जी हेल्पलाइन नंबर के जरिए खाताधारकों को निशाना बनाते हैं और उनकी जमापूंजी की चोरी कर लेते हैं। ऑनलाइन फ्रॉड करने वाले ठग बैंकों के फेक हेल्पलाइन नंबर के जरिए ग्राहकों को पहले विश्वास जीतते हैं और फिर उनसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करने के लिए करते हैं। बैंक ने ग्राहकों को आगाह करते हुए ऐसे ठगों के खिलाफ मुंह बंद रखने की अपील की है। ग्राहकों से अपील करते हुए हैशटैग शेयर किया है।
Recommended Video

क्या है #MoohBandRakho
बैंक ने अपने ट्विट में #MoohBandRakho रखों का इस्तेमाल करत हुए ग्राहकों को इसकी आदत डालने को कहा है। इस संदेश का मतलब है कि जब कोई भी आपसे फोन पर या मसेज के जरिए आपके बैंक खाते, आधार , पैन आदि संबंधी मांगने की कोशिश करें तो सावधान हो जाएं। ऐसे ठगों से बचने की सलाह दी गई है। ये शातिर ठग इतने चालाक होते हैं कि वो बैंक के कस्टमर और हेल्पलाइन नंबर का फर्जी नंबर तैयार कर ग्राहकों को विश्वास दिलाने की कोशिश करते हैं कि वो बैंक के कर्मचारी या अधिकारी बात कर रहे हैं। बैंक ने लोगों से अपील की है कि ऐस लोगों के खिलाफ ग्राहक अपना मुंह बंद रखें।

बढ़ रही है ऑनलाइन ठगी
आपको बता दें कि ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून, 2020 ऑनलाइन ठगी के 2867 मामले सामने आए, जिसमें लोगों से 19964 करोड़ रुपए की ठगी की गई। ठगी के मामले सबसे ज्यादा एसबीआई के ग्राहकों के साथ हुए। एसबीआई में सबसे अधिक 2050 धोखाधड़ी के मामले सामने आए।

HDFC का मोबाइल ATM
आपको बता दें कि HDFC ने देश के 50 शहरों में मोबाइल एटीएम सर्विस की शुरुआत की है। बैंक ने कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए ये फैसला किया है। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ने इस मोबाइल एटीएम सर्विस की शुरूआत की है। बैंक के इस कदम से खाताधारकों को बहुत राहत मिलेगा। उन्हें कैश निकालने के लिए एटीएम तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications