सबसे बड़ी क्रिप्टो चोरी! अब हैकरों ने लौटाई चोरी की गई आधी क्रिप्टोकरेंसी, जानिए कितनी आई वापस

नई दिल्ली, 12 अगस्त। एक दिन पहले क्रिप्टोकरेंसी इतिहास की सबसे बड़ी हैकिंग ने सभी को हैरान करके रख दिया था। पॉली नेटवर्क पर हैकरों ने हमला करके 60 करोड़ डॉलर (लगभग 4500 करोड़ रुपये से ज्यादा) की क्रिप्टोकरेंसी चोरी कर ली थी। पॉली नेटवर्क ने खुद ही ट्वीट करके इस चोरी के बारे में जानकारी दी थी। इसके साथ ही नेटवर्क ने हैकरों से इसे आम क्रिप्टो निवेशकों का पैसा बताते हुए वापस करने की अपील की थी। हालांकि पॉली नेटवर्क ने पुलिस एक्शन की धमकी भी दी थी।

Recommended Video

    Digital Currency की सबसे बड़ी चोरी, Hackers ने उड़ाए 4500 करोड़ से ज्यादा रुपये | वनइंडिया हिंदी
    Cryptocurrency

    अब घटना के एक दिन बीतने के बाद ये पता चला है कि हैकरों ने चोरों ने कुल चोरी की रकम में से 26 करोड़ डॉलर की रकम वापस कर दी थी। यानि अभी भी हैकरों के पास निवेशकों के 34 करोड़ डॉलर फंसे हुए हैं। पॉली नेटवर्क एक डिसेंट्रलाइज फाइनेंस प्लेटफॉर्म है जो उपयोगकर्ताओं को बिना किसी केंद्रीय प्राधिकरण की मंजूरी के बिना क्रिप्टोकरेंसी कारोबार की अनुमति देता है।

    क्रिप्टो बाजार में गिरावट
    गुरुवार को क्रिप्टोकरेंसी बाजार में कुछ प्रमुख डिजिटल टोकन ने नीचे कारोबार किया है। दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन ने 45,213 डॉलर पर पहुंच गई। पिछले 24 घंटे में वर्चुअल करेंसी में यह 2.78 प्रतिशत की गिरावट है। बिकवाली के चलते बिटकॉइन का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर 800 अरब डॉलर पर आ गया।

    अगर गुरुवार को ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप की बात करें तो इसमें बढ़त देखी गई है और यह 1.94 ट्रिलियन डॉलर है।

    बिटकॉइन की प्रतिद्वंद्वी और दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमतें भी गिर गई और यह गुरुवार दोपहर को 3131 डॉलर पर पहुंच गई। एथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क की इस क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप गिरकर 367 अरब डॉलर पर आ गया।

    बिकवाली के चलते गिरावट
    बड़े स्तर पर बिकवाली के चलते कई अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी गिरावट आई है। लेकिन कारडॉनो, एक्सआरपी और डोजकॉइन ऐसी क्रिप्टोकरेंसी रहीं जिसमें बढ़त हुई है।

    बिटकॉइन और ईथर की कीमतों में कई दिनों के बाद कमजोरी आई है। पिछले सप्ताह ही इन दोनों क्रिप्टोकरेंसी ने मई में गिरावट के बाद बढ़त देखी थी और लंबे समय बाद बिटकॉइन ने 40,000 डॉलर और ईथर ने 3000 डॉलर के आंकड़े को पार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+