देश में GST लागू, सबसे पहले इन पर पड़ेगा असर

जीएसटी लागू होते ही पूरे देश में नए टैक्स सिस्टम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू हो गए। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि जीएससी लागू होते ही इसका असर सबसे पहले किन पर पड़ेगा।

नई दिल्ली। देशभर में आज से जीएसटी लागू हो गया है। संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घंटी बजाकर देशभर में एक टैक्स सिस्टम को लागू कर दिया। आज से आपको 17 अलग-अलग टैक्सों से आजादी मिल जाएगी। पूरे देश में सिर्फ एक टैक्स लागू होगा। जीएसटी लागू होते ही पूरे देश में नए टैक्स सिस्टम गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स लागू हो गए। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि जीएससी लागू होते ही इसका असर सबसे पहले किन पर पड़ेगा।

 रेस्टोरेंट में खाने खाने वालों पर

रेस्टोरेंट में खाने खाने वालों पर


अगर आप इस वक्त खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट या होटल में गए हैं तो जीएसटी का असर सबसे पहले आप पर पड़ेने जा रहा है। अगर आपके खाने का बिल बनते-बनते 12 बज गया तो आपको ज्यादा बिल चुकाना होगा। यानी आप पहले होंगे जो चंद मिनटों के बाद जीएसटी का बिल का असर देखेंगे।

 टैक्सी लेने वालों पर असर

टैक्सी लेने वालों पर असर


अगर आप शुक्रवार की देर शाम या रात को टैक्सी बुक करते हैं तो 12 बजे के बाद आपको जीएसटी टैक्स चुकाने होगे।

 होटल बुकिंग

होटल बुकिंग

अगर आप होटल में ठहरे हुए हैं और अगर छोड़ने के बाद बिल बनते-बनते रात 12 बज गया है तो आपको जीएसटी चुकाना होगा। आधी रात से बने बिल पर सर्विस टैक्स और लग्जरी टैक्स जैसे टैक्स लगने वाले थे, लेकिन अब आपको अपने बिल पर जीएसटी देना होगा। होटल में कमरा बुकिंग पर आपको 21.3 फीसदी के बजाए अब सिर्फ 18 प्रतिशत टैक्स चुकाना होगा। जबकि 1000 से 2500 रुपये के कमरों पर 12 फीसदी जीएससी और 7500 रुपये तक के कमरों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगेगी।

 ऑनलाइन शॉपिंग

ऑनलाइन शॉपिंग


आज से ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले को जीएसटी का बिल चुकाना होगा। सरकार ने ऐमजॉन और फ्लिपकार्ट पर वेंडर्स को पेमेंट करते वक्त टैक्स की रकम काटने का दबाव नहीं डालने का फैसला किया है। इससे मामला थोड़ा पेचीदा हो जा रहा है। ईकॉमर्स कंपनियों से 1% टीसीएस (टैक्स कलेक्टेड ऐट सोर्स) वसूला जाएगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+