GST लागू होने से बस कुछ घंटे पहले पता चलेंगी वास्तविक दरें, जानिए क्यों

नई दिल्ली। सरकार की योजना है कि वह जीएसटी की वास्तविक दरों की घोषणा 30 जीएसटी के लागू होने से कुछ घंटे पहले ही करेगी। दरअसल, अगर सरकार अभी इन दरों को जारी कर देगी तो कुछ कारोबारी टैक्स की दर को ध्यान में रखकर अपना प्रोडक्शन बढ़ा या घटा सकते हैं। सरकार नहीं चाहती है कि कोई भी जीएसटी का दुरुपयोग करे, इसलिए यह दरें जीएसटी लागू होने से कुछ घंटे पहले ही पता चलेंगी।

जीएसटी के 5 स्लैब

जीएसटी के 5 स्लैब

सरकार ने जीएसटी के 5 स्लैब बनाए हैं। यह स्लैब 5 फीसदी, 12 फीसदी, 18 फीसदी, 28 फीसदी और 28 फीसदी+सेस हैं। सरकार ने बहुत सारी ऐसी चीजों को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा है, जो आम आदमी के लिए बहुत जरूरी हैं। डीजल-पेट्रोल, प्राकृतिक गैस एविएशन फ्यूल आदि पर भी कोई जीएसटी नहीं लगाया गया है।

सोने-चांदी पर जीएसटी

सोने-चांदी पर जीएसटी

सोने-चांदी पर जीएसटी की दर 3-5 फीसदी के बीच होगी। उम्मीद है कि सोने-चांदी पर जीएसटी की दर 3 फीसदी होगी। वहीं दूसरी ओर, गहनों के मेकिंग चार्ज पर 5 फीसदी जीएसटी लगना तय है, जिससे सोने-चांदी के गहने महंगे हो जाएंगे।

ये भी ध्यान रखें

ये भी ध्यान रखें

अगर सर्विस सेक्टर की बात करें तो सेवाओं पर टैक्स दो स्लैब के तहत लगेंगे। सेवाओं पर टैक्स 12 फीसदी और 18 फीसदी की दर से लगेंगे। यह सेवा पर निर्भर होगा कि वह कितनी जरूरी है और सरकार उस पर कितनी कमाई करना चाहती है। हालांकि, यह लगभग तय है कि क्रेडिट कार्ड के बिल, मोबाइल बिल आदि पर 18 फीसदी जीएसटी लगेगा, क्योंकि टेलिकॉम और वित्तीय सेवाओं को 18 फीसदी जीएसटी के दायरे में रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+