आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक एक दिन के लिए टली, इलेक्ट्र‍िक व्हीकल पर होना है बड़ा फैसला

नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की गुरुवार को होने वाली बैठक कुछ कारणों के चलते एक दिन के लिए स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक शुक्रवार को 11 बजे फिर से होगी। जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में यह GST काउंसिल की दूसरी बैठक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में इलेक्ट्रिकल व्हीकल पर टैक्स सहित कई अहम फैसले लिए जाने हैं।

GST Council meeting which was scheduled for today has been postponed

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक आज दोपहर बाद होने जा रही थी, लेकिन किसी कारणवश इस बैठक को स्थगित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि, इस बैठक में इलेक्ट्रिक वाहनों में जीएसटी की दर में कटौती पर फैसला हो सकता है। ई-वाहनों के भारत में निर्माण को बढ़ावा देने को केंद्र सरकार ने जीएसटी की दर को 12 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने की सिफारिश की थी। अगर ऐसा होता है, तो 10 लाख रुपए कीमत वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल 70 हजार रुपए सस्ती हो जाएगी।

बता दे कि, सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पार्किंग फ्री और टोल टैक्स नहीं लेने की रुपरेखा पर काम कर रही है। 5 जुलाई को पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ई-व्हीकल्स लेने पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की थी। 21 जून की बैठक में समिति ने कहा था कि इन पर जीएसटी रियायतों के बारे में फिटमेंट कमेटी जांच करेगी और उसकी सिफारिश को अगली बैठक में रखा जाएगा।

अगर इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी रेट घटाए जाते हैं तो यह ई-वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महीने के भीतर दूसरा बड़ा कदम होगा। इसके अलावा बैठक में सोलर पावर जनरेशन सिस्टम और विंड टर्बाइन प्रोजेक्ट से जीएसटी दर को कम करने पर भी विचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+