आज से GST काउंसिल की बैठक, इन चीजों के टैक्स पर हो सकता है फैसला
Recommended Video

नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) पर आ रही शिकायतों के मद्देनजर आज असम के गुवाहाटी में GST काउंसिल में बैठक होगी। GST काउंसिल की 23वीं बैठक में दो दिनों तक चलेगी, जिसमें कई बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में होने वाली GST काउंसिल की बैठक में कुछ ऐसे फैसले लिए जा सकते हैं जिससे लोगों की शिकायतें दूर हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में रोजमर्रा की चीजों पर लगने वाले जीएसटी की दरें घटाई जा सकती हैं। मेकअप के सामान, इलेक्ट्रिक बल्ब और घर बनाने के काम में लगने वाली छोटी-बड़ी चीजों पर लगने वाला जीएसटी 18 फीसदी से घटकर 12 फीसदी तक हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि एसी रेस्तरां में खाना खाने पर भी जीएसटी 18 फीसदी से घटा कर 12 फीसदी किया जा सकता है।

सुशील मोदी ने कहा था-
वहीं बैठक से पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि GST के टॉप स्लैब यानी 28 फीसदी टैक्स के दायरे में आने वाली 80 फीसदी चीजों पर से टैक्स को कम किया जाएगा। मोदी ने कहा कि 28 फीसदी के टैक्स दायरे वाली 80 फीसदी चीजों को 18 फीसदी टैक्स स्लैब के दायरे में लाया जाएगा। सुशील मोदी GST काउंसिल के सदस्य भी हैं। आज 9 और कल 10 नवंबर को गुवाहाटी में GST काउंसिल की बैठक है, बैठक के बाद नए टैक्स को लेकर ऐलान हो सकता है।
बुधवार को मोदी ने कहा बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि अब तक 100 से ज्यादा वस्तुओं पर पर टैक्स कम किया गया है। GST के 28 फीसदी स्लैब में कुल 227 आइटम आते हैं। सुशील मोदी ने कहा है कि आज से शुरू हो रही GST काउंसिल की बैठक में इसमें से 80 फीसदी आइटम पर टैक्स घटाकर उन्हें 18 फीसदी के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा GST फिटमेंट काउंसिल ने कई सामानों को 18 फीसदी से 12 फीसदी वाले स्लैब में लाने की भी सिफारिश की है।












Click it and Unblock the Notifications