GST Collections August 2021: जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार, जुलाई के मुकाबले कम

GST Collections August 2021: जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार, जुलाई के मुकाबले कम

नई दिल्ली। अगस्त 2021 के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़े वित्त मंत्रालय की ओर से जारी कर दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ के पार हो गया। ताजा आंकड़ों के मुताबिक अगस्त 2021 में जीएसटी कलेक्शन 1.12 लाख करोड़ रुपए रहा, जबकि जुलाई महीने में ये आंकड़ा 1.16 लाख करोड़ रहा। यानी जुलाई के मुकाबले अगस्त में GST कलेक्शन कम हुआ है। वहीं अगर इसकी तुलना अगस्त 2020 से करें तो इसमें 30 फीसदी की तेजी आई है।

 GST Collections August 2021 Crossed 1 Lakh Crore but less then the July Collection
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में कुल जीएसटी कलेक्शन में 20522 करोड़ सेंट्रल GST का रहा, जबकि स्टेट जीएसटी 26605 करोड़ तक पहुंचा। वहीं इंटीग्रेटेड जीएसटी 56247 करोड़ रहा। वहीं आईजीएसटी 26884 करोड़ सामानों के इंपोर्ट का है तो वहीं सेस के जरिए सरकारी खजाने में 8646 करोड़ रुपए जमा हुए हैं।

आपको बता दें कि कोरोना के बाद जून के आखिरी में व्यापार प्रतिबंधों को हटाए जाने क बाद से जुलाई में जीएसटी कलेक्शन क लाख करोड़ को पार कर दिया। वहीं जिस रफ्तार से अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है, अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में जीएसटी कलेक्शन में और तेजी लौटेगी।

आपको बता दें कि मंगलवार को अप्रैल-जून तिमाही के जीडीपी दर जारी की गई, जो 20.1 फीसदी रही। कोरोना की मार झेलने के बाद बाद अब अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौटी रही । जहीं जीडीपी अनुमान से अधिक रहा तो वहीं रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने संकेत दि हैं कि इकोनॉमी रिकवरी की ओर बढ़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+