Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय अर्थव्यवस्था को झटका, GDP ग्रोथ 3.1 % पर ठिठकी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण शुरु हुआ आर्थिक संकट लगातार गहराता जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने वित्त वर्ष 2019-20 की जीडीपी ग्रोथ रेट के आंकड़े जारी किए हैं। चौथी तिमाही में विकास दर 3.1 फीसदी रही, जबकि पूरे वित्त वर्ष की विकास दर 4.2 फीसदी रही। इससे पहले जनवरी में सरकार ने कहा था कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए एडवांस जीडीपी का ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया था।

Recommended Video

    Coronavirus Lockdown impact: 2019-20 का GDP रहा 4.2%, चौथी तिमाही में 3.1 फीसदी | वनइंडिया हिंदी
    11 साल के निचले स्तर पर पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर

    11 साल के निचले स्तर पर पहुंची भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर

    सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर शुक्रवार को जारी किए आंकड़ों में कहा गया कि, 2018-19 में 6.1% की तुलना में 2019-20 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद में 4.2% वृद्धि अनुमानित की गई है। मंत्रायलय ने जारी बयान में कहा कि, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान देश का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 3.1 प्रतिशत रहा है। जबकि अनुमान 2.2 प्रतिशत का था। इसी तरह ग्रास वैल्यू एडेड (जीवीए) 3.9 प्रतिशत रहा है जबकि इसका अनुमान 4.3 प्रतिशत का था।

    8 बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट

    8 बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट

    वहीं अप्रैल 2020 में 8 बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में रिकॉर्ड गिरावट आई है। कोर सेक्टर ग्रोथ में अप्रैल में 38.1 फीसदी घटी है। कॉमर्स और इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने शुक्रवार को आंकड़े जारी किए हैं। देशभर में कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन की वजह से कोयला, सीमेंट, स्टील, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी, क्रूड ऑयल आदि के ग्रोथ में काफी कमी देखी गई है। इससे पहले मार्च 2020 में आठ कोर सेक्टर के उत्पादन में 9 फीसदी की गिरावट आई थी।

    लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को पहुंचाया नुकसान

    लॉकडाउन ने अर्थव्यवस्था को पहुंचाया नुकसान

    आठ बुनियादी उद्योग- कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और बिजली हैं। मार्च 2020 में 8 बुनियादी क्षेत्रों यानी कोर सेक्टर के उत्पादन में पिछले साल के मुकाबले 6.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। 8 बुनियादी क्षेत्रों की औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 40.27 फीसदी हिस्सेदारी है। पूरे वित्त वर्ष 2019-20 में कोर सेक्टर ने 0.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की थी और वित्त वर्ष 2018-19 में 4.4 फीसदी रही थी।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+