कोरोना काल का GST कलेक्शन पर भी असर, जुलाई में मिले 87,422 करोड़

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए सरकार ने मार्च में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया था। जिससे आर्थिक गतिविधियां एकदम ठप हो गईं। इस बीच अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार ने जून से अनलॉक की प्रक्रिया तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी भी आर्थिक हालात नहीं सुधरे हैं। जिस वजह से जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है। अगर ऐसे ही चलता रहा तो इस साल की तीसरी तिमाही में जीडीपी पर काफी बुरा असर पड़ेगा।

gst

वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में कुल जीएसटी कलेक्शन 87,422 करोड़ रुपये रहा है। इसमें सेंट्रल जीएसटी (CGST) के तौर पर 16,147 करोड़ रुपये, स्टेट जीएसटी (SGST) के तौर पर 21,418 करोड़ रुपये और IGST के तौर पर 42,592 करोड़ रुपये शामिल हैं। ऐसे में देखा जाए तो पिछले साल जुलाई के मुकाबले इस साल 14.36 फीसदी की कमी आई है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक इस जुलाई में जो जीएसटी इकट्ठा हुई है, उसमें 20,324 करोड़ रुपये गुड्स आयात और 7,265 करोड़ रुपये सेस के जरिए मिले हैं।

वहीं IGST सेटलमेंट में सरकार ने 23,320 करोड़ रुपये का सीजीएसटी और 18,838 करोड़ रुपये का आईजीएसटी सेटल कर दिया है। जुलाई के जीएसटी में केंद्र का 39,467 करोड़ और राज्यों का 40,256 करोड़ रुपये रहा है। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक जून की तुलना में जुलाई में कम जीएसटी आया है। इसकी वजह ये भी मानी जा रही है कि लॉकडाउन खुलने के बाद जून में लोगों ने तेजी से टैक्स जमा किया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+