अडानी ग्रुप के 15446 करोड़ रुपए के शेयर खरीद QGQ आया सुर्खियों में, जानिए कौन हैं इस कंपनी के फाउंडर राजीव जैन
अडानी ग्रुप में GQG ग्रुप ने 15446 करोड़ का निवेश किया है। जीक्यूजी के सीआईओ राजीव जैन ने कहा कि इन कंपनियों में लंबे समय के लिए ग्रोथ के लिए निवेश किया गया है। हमे इस बात की खुशी है कि हमने इन कंपनियों में निवेश किया

GQG-Adani Deal: हिंडनबर्ग रिपोर्ट सामने आने के बाद जिस तरह से अडानी ग्रुप निशाने पर आया था, उसके बाद कंपनी के शेयर में काफी गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से कंपनी के शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है। कंपनी के लिए बड़ी खबर यह है कि उसे 15446 करोड़ रुपए का निवेश मिला है। अडानी ग्रुप की तीन कंपनियों को ब्लॉक डील के जरिए यह निवेश प्राप्त हुआ है। हिंडनबर्ग रिपोर्ट के सामने आने के बाद अडानी ग्रुप को पहला बड़ा निवेश प्राप्त हुआ है।

किन कंपनियों के शेयर खरीदा
अमेरिका की डीक्यूजी पार्टनर्स ने अडानी पोर्ट, स्पेशल इकोनोमिक जोन लिमिटेड, अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडानी ट्रांसमिशन लिमिटेड और अडानी इंटरप्राइजेस में यह निवेश किया है। कंपनी ने अडानी ट्रांसमिशन के 88 लाख शेयर 668.4 रुपए के दा पर खरीदे हैं, जबकि अडानी इंटरप्राइजेस के 90 लाख शेयर को 1408.25 रुपए में खरीदा है। अडानी पोर्ट के 2.04 करोड़ शेयर को 596.2 रुपए के दाम पर, अडानी ग्रीन एनर्जी के 1.38 करोड़ शेयर को 504.60 रुपए के दाम पर खरीदा है।

क्या कहा राजीव जैन ने
जीक्यूजी के सीआईओ राजीव जैन ने कहा कि इन कंपनियों में लंबे समय के लिए ग्रोथ के लिए निवेश किया गया है। हमे इस बात की खुशी है कि हमने इन कंपनियों में निवेश किया, जोकि भारत की आर्थिक विकास की यात्रा को ऊर्जा, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में मजबूत करने का का करेगा। बता दें कि जेफेरीज इंडिया ब्रोकर फर्म के जरिए यह ट्रांजेक्शन किया गया है।

कौन हैं राजीव जैन
राजीव जैन की बात करें तो वह 1990 में अमेरिका में शिफ्ट हो गए थे, उन्होंने मायामी यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की और भारत में ही वह पले-बढ़े। उनके पास 23 साल का अनुभव है, उन्होंने 2016 में जीक्यूजी पार्टनर्स की स्थापना की, वह इसके चेयरमैन और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर बने। इसके अलावा वह जीक्यूजी पार्टनर्स के पोर्टफोलियो मैनेजर भी हैं। उन्हें 2012 में मॉर्निंगस्टार फंड मैनेजर ऑफ द ईयर का खिताब भी दिया गया था। पिछले महीने उनकी निवेश कंपनी को फंड मैनेजर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया था। राजीव जैन ने पोर्टफोलियो मैनेजमेंट का काम 1994 में शुरू किया था।

2 करोड़ शेयर बिके
इस निवेश के बाद अडानी ग्रुप के फाइनेंस चीफ जुगेशिंदर सिंह ने कहा कि हमे बेहद खुशी है कि जीक्यूजी का यह ऐतिहासिक निवेश हुआ है। हम जीक्यूजी के इस रणनीतिक निवेश की अहमियत को समझते हैं। यह निवेश कंपनी में ग्लोबल निवेशकों का भरोसा जाहिर करता है। एक तरफ जहां अडानी की कंपनियों में बड़ा निवेश हुआ है तो दूसरी तरफ एसबी अडानी फैमिली ट्रास्ट जोकि प्रमोटर ग्रुप काभी हिस्सा हैं, उसकी ओर से अडानी ग्रुप की कंपनियों अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनोमिक जोन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी इंटरप्राइजेस के 2 करोड़ शेयर को बेच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications