कर्ज में डूबी एयर इंडिया, जून तक मिल सकता है खरीददार

नई दिल्ली। सरकारी विमान कंपनी एयर इंडिया लगातार घाटे में चल रही है। इस घाटे की वजह से एयर इंडिया भारी कर्ज में डूब चुकी है। कर्ज में डूबी एयर इंडिया को उबारने के लिए सरकार इसके प्राइवेटाइजेशन की तैयारी कर रही है। सरकार ने एयर इंडिया के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 Govt expects winning bidder for Air India by June-end: Jayant Sinha

माना जा रहा है कि जून के अंत तक एयर इंडिया को खरीददार मिल जाएगा। वहीं उम्मीद की जा रही है कि साल के अंत कर निजीकरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इस मामले में जानकारी देते हुए नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया को चार अलग-अलग इकाइयों में बेचने की तैयारी की गई है। जो भी खरीददार होगा उसके पास एयरइंडिया की 51 फीसदी हिस्सेदारी होगी। वहीं सरकार के पास एयर इंडिया की 49 फीसदी हिस्सेदारी होगी। सरकार ने एयर इंडिया की उन इकाईयों का चयन कर दिया है, जिसकी बोली लगाई जाएगी।

आपको बता दें कि सरकार एयर इंडिया को ब्रिटिश एयरवेज, अमेरिकन एयरलाइंस, लुफ्थांसा और क्वांटास की तरह प्राइवेट हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है, ताकि कर्ज के बोझ को कम किया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+