रेलवे की कंपनी IRFC में हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में सरकार, शेयर ने दिया तगड़ा मुनाफा

भारत सरकार इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRFC )के कुछ शेयरों को बेचने की तैयारी कर रही है। जिस तरह से यह खबर सामने आई है उसके बाद बुधवार को शेयर के दाम में जबरदस्त उछाल देखे को मिला था। शेयर के दाम 46.60 रुपए से बढ़कर 52.50 रुपए तक पहुंच गए थे। फिलहाल यह शेयर 48.80 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार आईआरएफसी के शेयर में कुछ हिस्सेदारी बेचने पर भारत सरकार विचार कर रही है। हालांकि भारत सरकार या फिर रेलवे की ओर से इसपर कोई सफाई नहीं आई है।

indian railway

बता दें कि आईआरएफसी में भारतीय रेलवे का फंडिंग है। यह मुख्य रूप से रोलिंग स्टॉक आदि के अधिग्रहण निर्माण के फाइनेंस के लिए फंड का इंतजाम करती है।

जिन संपत्तियों के लिए आईआरएफसी फंडिंग करती है उसे भारतीय रेलवे को लीज पर दे दिया जाता है। आईआरएफसी में भारतीय रेलवे की 86 फीसदी हिस्सेदारी है। रायटर्स की रिपोर्ट में एक सरकारी अधिकारी की ओर से दावा किया गया है कि सरकार जल्द ही कंपनी की एक हिस्सेदारी को बेच सकती है।

हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि सरकार कितनी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। माना जा रहा है कि सरकार 11 फीसदी हिस्सेदारी बेच सकती है।

आईआरएफसी के शेयर की बात करें तो पिछले साल शेयर के दाम 21.35 रुपए थे। 21 अक्टूबर को कंपनी के शेयर के दाम 21.35 थे। पिछले एक साल में इस शेयर में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लेकिन महज एक साल में कंपनी के शेयर के दाम 128 फीसदी बढ़ गए हैं।

फिलहाल 48.80 रुपए के दाम पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले हफ्ते कंपनी की ओर से जून तिमाही की रिपोर्ट जारी की गई है जिसमे कंपनी के सालाना मुनाफे में 6.3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+