केंद्र सरकार का 1 करोड़ लोगों को तोहफा! जानें 4% DA बढ़ने के बाद आपकी कितनी होगी सैलरी?
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दी

लंबे इंतजार के बाद केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के 52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 60 लाख पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में चार फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया। इस मंजूरी के साथ कर्मचारियों में बकाया तीन महीनों का एरियर भी दिया जाएगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2023 से मिलेगा।
शुक्रवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत जारी करने को मंजूरी दे दी। सरकार महंगाई भत्ता बढ़ोतरी पर 12815 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह बढ़ोतरी सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है। पिछली बार बढ़ोतरी की घोषणा सितंबर 2022 में की गई थी।

सरकार कैसे तय करती है महंगाई भत्ता
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए का कैलकुलेशन उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW इंडेक्स) के आधार पर किया जाता है। पिछले 12 महीने के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI-AI) का औसत - 115.76)/115.76×100 । अब अगर पीएसयू (पब्लिक सेक्टर यूनिट्स) में काम करने वाले लोगों के महंगाई भत्ते की बात की जाए तो इसके कैलकुलेशन का तरीका अलग है। इसके कैलकुलेशन का फॉर्मूला- महंगाई भत्ता प्रतिशत= (बीते 3 महीनों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक का औसत (बेस ईयर 2001=100)-126.33))x100 होता है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए है और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर कुल सैलरी 11 हजार रुपए हुई। अब बढ़े हुए 42% महंगाई भत्ते के लिहाज से यह 4,620 रुपए हुआ। सब जोड़कर उसकी टोटल सैलरी 15,620 रुपए हुई। महंगाई भत्ता चार फीसदी बढ़ने के बाद हर महीने 440 रुपए का फायदा होगा।
हर महीने 2276 रुपये का सैलरी में हो सकता है इजाफा
वहीं अगर किसी कर्मचारी की अधिकतम बेसिक सैलरी 56,000 रुपये है तो उसे अभी तक 38 फीसदी के दर से हर महीने महंगाई भत्ते के तौर पर 21280 रुपये मिलते हैं। वहीं सरकार की ओऱ से चार फीसदी बढ़ोतरी के बाद यह यह 23520 रुपये हो जाएगा। सालाना 26,880 रुपये का फायदा होगा। उसकी सैलरी में हर महीने 2276 रुपये अधिक मिलेंगे। यानी साल के हिसाब से 27312 रुपये का फायदा होगा।
बकाया एरियर की मांग हुई तेज
कोविड की वजह से सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 18 महीने का डीए होल्ड किया था। जिसके बाद सरकार की ओऱ से कहा गया है कि, वह बकाया एरियर का भुगतान नहीं करेगी। जिसके बाद से केंद्रीय कर्मचारी लगातार एरियर रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। भले ही सरकार की ओऱ से डीए में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई हो, लेकिन कर्मचारियों को एरियर को मोर्चे पर निराशा हाथ लगी है।












Click it and Unblock the Notifications