सुकन्या समृद्धि स्कीम, PPF जैसी सेविंग स्कीम की ब्याज दर पर सरकार का फैसला, जानना जरूरी
सुकन्या,PPF जैसी सेविंग स्कीम की ब्याज दर पर सरकार का फैसला
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सुकन्या स्मृद्धि स्कीम, पीपीएफ जैसी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर को लेकर फैसला कर दिया है। सरकार ने छोटी बचत योजनाओं के अप्रैल-जून तिमाही की ब्याज दर तय कर दी है। सरकार ने इन स्कीम्स की अप्रैल से जून तिमाही की ब्याद दर में कोई बदलाव नहीं किया है।

1 अप्रैल से नई ब्याज दर
सुकन्या स्मृद्धि योजना, पीपीएफ, पेंशन योजनाओं के लिए सरकार ने ब्याज दर तय कर दी है। वित्तीय वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के लिए सरकार ने इन छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। नए वित्तीय वर्ष के पहली तिमाही के लिए ब्याज दर 1 अप्रैल से लागू होंगी। सरकार के फैसले के मुताबिक अगले तीन महीने में इन स्कीम पर उतना ही ब्याज मिलता रहेगा, जितनी पिछली तिमाही में मिल रहा था।

ब्याज दर में बदलाव नहीं
सरकार ने इन बचत योजनाओं की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है। जानकारों के मुकाबिक आचार संहिता लागू होने की वजह से ब्याज दर में बदलाव नहीं किया गया है। आपको बता दें कि छोटी बचत योजनाओं के लिए सरकार हर तिमाही पर ब्याज दर तय करती हैं। वर्तमान में पीपीएफ और नैशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (एनएससी) पर ब्याज दर 8 फीसदी, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.5 फीसदी और सीनियर सिटिजंस को 8.7 फीसदी ब्याज मिलता है।

सितंबर 2018 में सबसे ज्यादा ब्याज दर
सरकार इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर में समय-समय पर बदलाव करती रहती है। सरकार ने सितंबर 2018 में सबसे ज्यादा ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी। उस समय सितंबर में विभिन्न लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 0.30% से 0.40% की वृद्धि की गई थी। गौरतलब है कि वरिष्ठ नागरिकों को बचत योजना पर सबसे ज्यादा ब्याज मिलता है।
-
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें? -
Poonam Pandey ने 14 दिन के लिए की शादी? मुस्लिम पति ने दिया गहरा दर्द, तलाक के 6 साल बाद कैसे हुईं प्रेग्नेंट? -
'यहां पैसा कम मिलता है,' एडम जैम्पा ने IPL को लेकर दिया विवादित बयान, PSL की सैलरी से पकड़ा गया झूठ -
Today Gold Silver Price: जयपुर में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट्स -
IPS Anshika Verma ने शादी के बाद खेल-खेल में IPS पति केके बिश्नोई को कैसे पछाड़ा? घूंघट में छिपा था राज! -
Kal Ka Match Kon Jeeta 31 March: कल का मैच कौन जीता- PBKS vs GT -
Israel Iran War: कौन था हुसैन अल-जौहरी? जिसे मारने के लिए इजराइल और अमेरिका ने तेहरान तक हिला दिया! -
Ayushi Singh कौन हैं? Vande Bharat Train में ऐसा क्या खाया, जो भयानक सूजे होंठ? बेटा भी बीमार, कटघरे में IRCTC -
War Lockdown Notice क्या है? भारत में क्यों होने लगा सरकारी नोटिस Viral? पर्दे के पीछे का सच करेगा परेशान? -
LPG Gas Cylinder Price Today: यूपी में आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications