सरकार ने सोने के कुछ आभूषणों के आयात पर तत्काल प्रभाव से लगाया प्रतिबंध
सरकार ने गोल्ड की कुछ ज्वेलरी और ऑर्टिकल के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार की ओर से यह फैसला गैर जरूरी उत्पादों के आयात पर रोक लगाने के लिए लिया है। सरकार के फैसले के बाद अब इन उत्पादों के आयात के लिए सरकार से लाइसेंस लेने की जरूरत होगी।
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड यानि विदेश व्यापार महानिदेशालय का कहना है कि भारत और यूएई के बीच इन उत्पादों के आयात पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। डीजीएफटी की ओर से नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इन उत्पादों की आयात नीति में बदलाव किया गया है, इसे फ्री से प्रतिबंधित श्रेणी में तत्काल प्रभाव से डाला जा रहा है।

मोतियों, बेशकीमती पत्थरों के आयात में 25.36 फीसदी की गिरावट आई है। इस वित्त वर्ष में इसके आयात में 4 बिलियन यूएस डॉलर की गिरावट देखने को मिली है। गोल्ड के आयात में भी कमी देखने को मिली है। तकरीबन 40 फीसदी यानि 4.7 बिलियन डॉलर का आयात कम हुआ है।
अप्रैल-मई के दौरान कुल उत्पादों के आयात की बात करें तो इसमे 10.24 यानि 107 बिलियन डॉलर तक की गिरावट देखे को मिली है। अप्रैल-मई 2023 के बीच मकेंडाइज ट्रेड डेफिसिट भी कम हमकर 37.26 बिलियन डॉलर हो गया है जोकि अप्रैल-मई 2022 में 40.48 बिलियन डॉलर था।
वहीं कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह का कहना है कि सरकार की ओर से लिया गया यह फैसला अर्थव्यवस्था को संतुलित करने के लिए लिया गया है। निर्यात को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है ताकि लोगों को कच्चा सोना सही कीमत पर उपलब्ध हो सके।












Click it and Unblock the Notifications