गूगल मैप लाया खास फीचर, ट्रैफिक से बचाकर ले जाएगा घर!
नई दिल्ली। आज के समय स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले लगभग सभी लोग गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। गूगल मैप का इस्तेमाल करते हुए आप एक जगह से दूसरी जगह जाने का रास्ता देख सकते हैं और जीपीएस की मदद से उसी रास्ते पर आगे भी बढ़ सकते हैं। गूगल मैप रीयल टाइम ट्रैफिक अपडेट भी देता है और अब गूगल मैप्स ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे इसे इस्तेमाल करने वाले लोगों को खूब फायदा होगा। आइए जानते हैं गूगल मैप्स की इस नई सुविधा के बारे में।

अब गूगल मैप की तरफ से आपको बताया जाएगा कि किस समय आपको अपने डेस्टिनेशन के लिए निकलना सही रहेगा। यानी कह सकते हैं कि यह फीचर आपको ट्रैफिक से बचाते हुए घर ले जाएगा या फिर ऑफिस या फिर अन्य किसी डेस्टिनेशन पर पहुंचा देगा। हालांकि, अभी यह फीचर सिर्फ एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए है।

गूगल मैप अपने पुराने डेटा के आधार पर यह निर्धारित करेगा कि आपको अपने डेस्टिनेशन के लिए कब निकलना चाहिए। इसके लिए गूगल देखेगा कि कब और कहां पर कितना ट्रैफिक रहता है। उसी आधार पर वह ट्रैफिक का अनुमान लगाकर आपको अपने डेस्टिनेशन के लिए निकलने का सही समय बताएगा। जैसे ही कोई यूजर सर्च बार में डेस्टिनेशन डालेगा, वैसे ही उसे दूरी के अलावा एक बार ग्राफ भी दिखाई देगा।
ग्राफ में मौजूदा ट्रैफिक को पीली, हरी और लाल रंग की पट्टियों से दिखाया जाएगा। ग्राफ में आने वाले दो घंटों तक का ट्रैफिक दिखाया जाएगा। यूं तो इसका फायदा उन लोगों को नहीं होगा, जो ऑफिस जाते हैं, क्योंकि उस समय पर ट्रैफिक अधिक रहता है, लेकिन अगर आप किसी और काम से कहीं जाना चाहते हैं तो अपनी ट्रिप को आसानी से प्लान कर सकते हैं। एंड्राइड यूजर्स तो इस सुविधा का फायदा उठा ही रहे हैं, जल्द ही आईओएस यूजर्स के लिए भी यह फीचर उपलब्ध हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications