Google Magic Tool: अब आप भी भेज सकेंगे जबरदस्त अंदाज में मैसेज, गूगल ने लॉन्च किया नया टूल

Google Magic Tool: गूगल ने मैसेज भेजने के अनुभव को बेहतर करने के लिए मैजिक टूल की शुरुआत की है। इसकी मदद से अब एआई आपके लिए मैसेज टाइप करेगा।

google

Google Magic Tool: गूगल ने नया टूल जिसका नाम मैजिक कंपोज है उसे लॉन्च किया है। यह टूल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से यूजर को टेक्स्ट मैसेज लिखने में मदद करता है। कंपनी ने अपने इंटीग्रेटेड चैटबोट, बार्ड को मैसेजिंग ऐप से जोड़ दिया है। फिलहाल यह टूल अपने बीटा वर्जन में है। शुरुआत में यह टूल अमेरिका में 18 साल से ऊपर के एंड्रायड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा।

मैजिक कंपोज टूल खास तौर पर रिच कम्युनिकेशन सर्विसेज के जरिए बेहतर संवाद के लिए तैयार किया गया है। कंपनी के अनुसार इस टूल को एक्टिवेट करने के लिए यूजर्स को अपने फोन के सेटिंग मेन्यू से इसे इनेबल करना होगा। एक बार जब यह इनेबल हो जाएगा तो यूजर पेंसिल पर टैप करके इस कंपोज टूल द्वारा दिए जा रहे सुझाव का इस्तेमाल मैसेज टाइप के दौरान कर सकता है।

यह टूल यूजर को बातचीत शुरू करने के लिए मदद करेगा, उनके मैसेज को बेहतर तरह से एडिट करके, अलग-अलग टोन और स्टाइल में बदलकर संवाद को और भी बेहतर करेगा। मैजिक कंपोज टूल सात अलग अंदाज स्टाइल, रीमिक्स, चिल, शेक्सपीयर, लिरिकल, फॉर्मल और शॉर्ट में है।

हालांकि इसके लिए यह ऐप आखिर के 20 मैसेज, इमोजी, रिएक्शन, यूआरएल, आदि को गूगल सर्वर में सेव करेगी, जिसके आधार पर संवाद को और बेहतर करने की कोशिश एआई से की जाएगी।

कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि इस टूल के जरिए किसी भी तरह की डेटा प्राइवेसी से समझौता नहीं किया जाएगा। हमारे लिए यह शीर्ष वरीयता है, यूजर की किसी भी जानकारी को स्टोर नहीं किया जाएगा।

कंपनी की ओर से कहा गया है कि जब आप आरसीएस का इस्तेमाल करते हैं तो यह एंड टू एंड इन्क्रिप्टेड होता है, कोई भी इसे पढ़ नहीं सकता है, यह सिर्फ आपके फोन और जिसे भेजा गया है वही पढ़ सकता है। यहां तक कि गूगल और थर्ड पार्टी भी इसे नहीं पढ़ सकती है।

यही नहीं गूगल ने हाल ही में गूगल मैप्स स्ट्रीट व्यू इन इंडिया को लॉन्च किया था। जिसके जरिए यूजर्स देश के अलग-अलग शहरों का वर्चुअल टूर ले सकते हैं। बेंगलुरू, कर्नाटक में इसकी पिछले साल शुरुआत हुई थी, लेकिन अब यह देश के कई हिस्सों में उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+