17 साल का हुआ दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल
नई दिल्ली। आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन गूगल का 17वां जन्मदिन है। इसलिए आज का दिन गूगल का डूडल गुब्बारों से सजा हुआ है। उसने अपने होमपेज पर एक पुराने जमाने का कंप्यूटर, गुब्बारे, लावा लैंप और गूगल लोगो को दिखाया है जो कि बहुत ही खूबसूरत है।
जानिए गूगल के नये लोगो के बारे में 10 रोचक बातें
मालूम हो कि साल 2006 से गूगल हर साल अपना जन्मदिन आज के दिन बनाता है, हालांकि गूगल का जन्म कब हुआ, इस बारे में उसे ही सही रूप से पता नहीं है।
जानिए गूगल के बारे में कुछ अहम बातें...
- आज सर्च इंजन गूगल 27 सितंबर अपना 17वां जन्मदिन मना रहा है।
- डोमेन नाम के तौर पर Google.com को 15 सितंबर, 1997 के दिन रजिस्टर कराया गया था।
- गूगल का पहला डूडल 'बर्निंग मैन फेस्टिवल' पर 1998 में बनाया गया था।
- मई 2012 में गूगल ने अपने डूडल को नया रूप दिया। यह एक गेम के रूप में था।
- यह गेम Pac-Man वीडियो गेम के 30 साल पूरे होने की खुशी में बनाया गया था।













Click it and Unblock the Notifications