Gold Rate: वेडिंग सीजन में सस्ता सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत हुई धड़ाम, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट
नई दिल्ली, 17 नवंबर। शादियों के सीजन में अगर सोना खरीदना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। सोने की कीमत में सुधार आय है। कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज गिरकर 49 हजार के करीब पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उठाने का मौका है। ऐसे में अगर आप सोना खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इंतजार न करें । बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में आने वाल दिनों में फिर से तेजी लौटेगी। वेडिंग सीजन के शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में तेजी लौटी, लेकिन बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को MCX पर सोने की कीमत 49064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

MCX पर सोने का रेट
सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोने की कीमत में 0.05 फीसदी की तेजी आई और सोना तेजी के साथ 49064 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। सोने की कीमत में 26 रुपए की तेजी के साथ 49 हजार के आंकड़े को पार कर 50 हजार के करीब पहुंच गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फिर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49064 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गई तो वहीं फरवरी 2022 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49270 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक 17 नवंबर को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49061 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48865 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36796 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया है।

फोन कॉल स पता करें सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने का रेट पता करना चाहते हैं तो आसानी से एक मिस्ड कॉल क जरिए पता कर सकते हैं। आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल करना है, जिसके बाद आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा और आपके शहर में सोने का ताजा रेट मैसेज के जरिए आपको मिल जाएगा।

रिकॉर्ड स्तर से सस्ता सोना
सोने की कीमत में भले तेजी लौट रही हो, लेकिन अभी भी आपके पास मौका है सस्ता सोना खरीदने का। सोने की कीमत में लगातार तेजी की स्थिति बनी हुई है। सोना भले 50 हजार के करीब पहुंच गया है, लेकिन अभी भी सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से करीब 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत ने 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर नया रिकॉर्ड बनाया।

सोने में निवेश का मौका
बाजार जानकारों की मान तो सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है, क्योंकि सोना फिर से रफ्तार पकड़ चुका है। सोने की कीमत में अब तेजी आने वाली है। बाजार जानकारों की माने तो अगले एक साल में सोना 60000 रुपए पर पहुंच सकता है। वहीं केडिया कमोडिटीज के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक अगले दो साल तक सोने की कीमत में तेजी बरकरार रहेगी। अगर सोने की कीमत के पिछले 20 साल के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो सोने में तेजी आने क बाद वो 2 से 4 साल तक रहती है। इसी तरह का साल 2000 से 2004 में देखने को मिला था,। इसी के आधार पर अंदेशा लगाया जा रहा है कि इस साल भी 2022-23 तक सोने की कीमत में चमक रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications