Gold Rate: और गिरा सोना, लंबे समय के बाद कीमत 50 हजार से भी नीचे, चेक करें आज का रेट
Gold Rate: और गिरा सोना, लंबे समय के बाद कीमत 50 हजार से भी नीचे, चेक करें आज का रेट
नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने के लिए सही मौका की तलाश में है तो वो मौका आ चुका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम लंबे वक्त के बाद 50000 रुपए से नीचे गिर गए है। सोने की कीमत में फिर से गिरावट देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से सस्ता हो गया है। सोने के दाम गिरकर 50 हजार से नीचे आ गए हैं।

सोना हुआ धड़ाम, कीमत 50000 से नीचे
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोने के दाम आज लंबे अंतराल के बाद 50 हजार से नीचे पहुंच गए। सोना खरीदने वालों के एक खुशखबरी से कम नहीं है। सोना गुरुवार को गिरावट के साथ ही खुला और बाजार बंद होने तक इसकी कीमत 49918 रुपए तक पहुंच गई। जबकि बुधवार को सोने की कीमत 50300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के दाम में आई इस गिरावट का लाभ आप भी सस्ता सोना खरीद कर उठा सकते हैं।

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना आज 382 रुपए से भी अधिक गिर गया। सोने की कीमत 49918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में 94 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और चांदी की कीमत 94 रुपए टूटकर 56256 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

6336 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 56254 रुपए से 6336 रुपए सस्ता हो गया है। जबकि चांदी की कीमत अपने दो साल पहले के उच्चतम रेट 76008 रुपए प्रति किलो से 19752 रुपए नीचे गिर गए हैं। सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए तो चांदी की कीमत 760064 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

24 कैरेट से 18 कैरेट सोने का भाव
- इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक आज का भाव इस तरह से है।
- 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49918 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49718 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45725 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37439 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications