गुड न्यूज: सोना खरीदने का सुनहरा मौका, फिर से गिरे दाम, 5761 रुपए सस्ता बिक रहा है गोल्ड
गुड न्यूज: सोना फिर से गिरे दाम, 5761 रुपए सस्ता बिक रहा है गोल्ड
नई दिल्ली। सोने की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है। सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है और सोना अपने उच्चतम स्तर से 5761 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। सोने की कीमत में मंगलवार को भी गिरावट देखने को मिलती है। 19 जुलाई को 50493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो सोने के सस्ता होने का मौका तलाश रहे हैं।

सोने की कीमत में गिरावट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत को देखें तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50493 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50291 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46252 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29538 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

सोना 5761 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया
सोने की कीमत की अगर तुलना करें तो सोना 5761 रुपए तक सस्ता बिक रहा है। सोना अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत की तुलना करें तो सोना 5761 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से 20804 रुपए सस्ती है।

जीएसटी के साथ सोने की कीमत
सोने पर 3 फीसदी जीएसटी लगती है। इसके साथ अगर देखें तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 52007 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय़ा है। वहीं आपको ये भी बता दें कि ज्वैलर्स आपसे सोने पर 10 फीसदी तक मुनाफा भी लेते हैं। अगर चांदी की कीमत पर नजर डाले तो GST जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 56860 रुपए प्रति किलो हो गई है।

MCX पर सोने की कीमत
मल्टीकमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 24 कैरेट 50245 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया है। वहीं चांदी की कीमत आज 55570 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत देखें तो ये 1,708.94 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। वहीं चांदी 18.7 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
गुड न्यूज: एक ही झटके में धड़ाम हो गए कुकिंग ऑयल के रेट, अडानी ग्रुप ने लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications