Good News: इन 3 सरकारी बैंकों ने दिया तोहफा, ब्याज दर में की कटौती,सस्ता हुआ लोन

Good News: इन 3 सरकारी बैंकों ने ब्याज दर में की कटौती,सस्ता हुआ लोन

नई दिल्ली। अगर आप लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया, लेकिन केनरा बैंक के बाद अब तीन और सरकारी बैंकों ने अपने एमसीएलआर रेट में बदलाव किया है। पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया , इंडियन ओवरसीज बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एमसीएलआर रेट में बदलाव किया है।

 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने की ब्याज दर में कटौती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने की ब्याज दर में कटौती

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर आधारित ब्याज दरों में कटौती की है। UBI ने 10 अगस्त को अलग-अलग टाइम पीरियड के लोन के लिए MCLR दर में कटौती की है। बैंक ने सीमांत लागत आधारित ब्याज दर में 0.15% की कटौती कर ब्याज दरों में राहत दी है। बैंक द्वारा ब्याज दर में की गई कटौती के बाद नई ब्याज दरें 11 अगस्त से लागू हो जाएंगी। PTI की खबर के मुताबिक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 1 साल के लिए MCLR की दरों को 7.40 फीसदी से घटाकर 7.25 फीसदी कर दिया है। वहीं 1 दिन से तीन महीने तक के लोन के लिए ब्याज दर 6.80% होगी। वहीं 6 महीने के लोन के लिए ब्याज दर 7.10 प्रतिशत होगी।

 इंडियन ओवरसीज बैंक ने दिया तोहफा

इंडियन ओवरसीज बैंक ने दिया तोहफा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी ग्राहकों को तोहफा दिया है। बैंक ने MCLR दरों में बदलाव किया है। बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर 7.75 प्रतिशत से घटाकर 7.65% कर दिया है। बैंक द्वारा जारी की गई नई ब्याज दरें 10 अगस्त से लागू हो गई है।

 बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिया तोहफा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने दिया तोहफा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने MCLR में 0.20 फीसदी की कटौती की है। बैंक ने 7 अगस्त से ब्याज दरों में कटौती की है। बैंक ने एमसीएलआर के साथ-साथ गोल्ड लोन पर ब्याज दर में कटौती की है। बैंक ने एक दिन के लिए MCLR की दर को 7 % से घटाकर 6.80% कर दिया गया है। वहीं 1 महीने की अवधि के लोन के लिए ब्याज दर अब 6.90% हो गया है तो वहीं 1 साल की अवधि के लिए एमसीएलआर दर 7.40 फीसदी हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+