जल्द मिलेगी खुशखबरी: RBI देगी बड़ी राहत, आज से मंथन शुरू

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दोबारा आने के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहली खुशखबरी दे सकता है। RBI की ये खुशखबरी आपके लिए बड़ी राहत साबित होगी। आप पर कर्ज का बोझ कम होगी। आपकी EMI कम होने की संभावना है। माना जा रहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आम लोगों को एक बार फिर से बड़ी राहत मिल सकती है। इसकी शुरुआत आज से हो गई हैं।

 आरबीआई दे सकता है बड़ी राहत

आरबीआई दे सकता है बड़ी राहत

आज से आरबीआई के गवर्नर शक्तिकान्त दास की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की 3 दिनों की बैठक शुरु हुई हैं। इस बैठक के नतीजों को लेकर गुरुवार को आरबीआई के गवर्नर मीडिया से बात करेंगे, जिसमें लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि मोदी 2.0 में यह आरबीआई की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक है।

 रेपो रेट में हो सकती है गिरावट

रेपो रेट में हो सकती है गिरावट


माना जा रहा है कि इस बैठक में आरबीआई लोगों को राहत दे सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की बैठकों पिछली दो बैठकों में एमपीसी नीतिगत दरों में क्रमश: 0.25 फीसदी की कटौती की गई है, जिसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई की बैठक में 0.25 फीसदी रेपो रेट की कटौती हो सकती है।जानकारों के मुताबिक 2018-19 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर 5 साल के निचले स्तर पर आ गई है, जिसके मद्देनजर रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की गुंजाइश बढ़ी है।

 क्या होगा आप पर असर

क्या होगा आप पर असर


अगर आरबीआई लगातार तीसरी बार रेपो पेट में गिरावट कर आम लोगों को राहत देता है तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी होगी। अगर रेपो रेट में गिरावट होती है तो बैंक की ब्याज दर में गिरावट आएगी। आपका कर्ज पहले से सस्ता हो जाएगा और आप पर ईएमआई का बोझ कम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+