Good News: 15 दिसंबर तक Free में मिलेगा 5 लीटर पेट्रोल, खास ऑफर सिर्फ SBI खाताधारकों के लिए
नई दिल्ली। अगर आपका बैंक अकाउंट देश के सबसे बड़े बैंक SBI में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। SBI खाताधारकों के लिए ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने खास ऑफर निकाला है। इस ऑफर के तहत आपको 5 लीटर फ्री पेट्रोल पाने का मौका मिल रहा है। आप 15 दिसंबर तक इस ऑफर का लाभ उठाकर फ्री पेट्रोल भरवा सकते हैं। सबसे खास बात ये कि ये ऑफर सिर्प उन लोगों के लिए है, जो BHIM SBI Pay के जरिए पेट्रोल का भुगतान करेंगे। आइए जाने इस ऑफर के बारे में...

5 लीटर फ्री पेट्रोल पाने का मौका
SBI के ग्राहकों को 5 लीटर फ्री पेट्रोल पाने का मौका मिल रहा है। SBI ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है। बैंक ने इस ऑफर को 15 अक्टूबर को शुरू किया था, जिसके बाद लोगों का अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद इस ऑफर को 15 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

कैसे उठाएं लाभ
अगर आर एसबीआई के ग्राहक हैं तो तो आप इस ऑफर का लाभ उटा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने कार और मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने पर इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप पर BHIM SBI Pay से भुगतान करना होगा। ऐसा करने के बाद आप 5 लीटर तक मुफ्त पेट्रोल पाने का चांस जीत सकते हैं।

क्या हैं ऑफर की शर्तें
इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्ते लागू की गई है। जैसे
- ये ऑफर सिर्फ SBI खाताधारकों के लिए है, जो इंडियन ऑयल के रिटेल पर पेट्रोल भरवाते वक्त BHIM SBI Pay ऐप से पेमेंट करेंगे।
- ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको कम से कम 100 रुपए का ट्रांजेक्शन करना होगा।
- भीम एसबीआई एप से पेमेंट करते ही आपको इस पेमेंट की जेनरेटेड रसीद प्राप्त होती है।
- इस रसीद में 12 अंको वाला कस्टमर रेफरेंस नंबर होगा, जिसे आपको 9222222084 पर भेजना होगा।
- फिर लकी ड्रॉ के जरिए उन लोगों का चयन होगा, जिन्हें 5 लीटर फ्री पेट्रोल इनाम मिलना है।
- आप इस ऑफर से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800 22 8888 पर फोन करके या फिर [email protected] पर ईमेल कर ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications