कोरोना के बीच थोड़ी सी राहत, अप्रैल में खुदरा महंगाई दर में आई गिरावट
नई दिल्ली, मई 12: कोरोना की दूसरी लहर के बीच महंगाई से जूझ रहे देश के लोगों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आई है। अप्रैल में खुदरा महंगाई दर में कमी देखने को मिली है। सरकारी आंकड़ों से मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल 2021 में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.29 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो मार्च में 5.52% थी।उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) आधारित महंगाई दर में इस महीने गिरावट दर्ज की गई है।

अप्रैल 2021 में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.29 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो खाद्य कीमतों में गिरावट के कारण है। एक साल पहले अप्रैल 2020 में यह दर 7.22 फीसद थी। वहीं खाद्य महंगाई दर की बात करें तो पिछले महीने मार्च में खाद्य पदार्थों की कीमत 4.87 फीसद पर रही थी, जो अप्रैल में गिरकर 2.02 प्रतिशत हो गई है। यहीं एक साल पहले अप्रैल 2020 में यह 11.73 प्रतिशत थी।
50 से अधिक अर्थशास्त्रियों के साथ आयोजित रॉयटर पोल ने अप्रैल में खुदरा मुद्रास्फीति की भारतीय रिजर्व बैंक के 4 प्रतिशत के मध्य-बिंदु लक्ष्य से ऊपर होने की भविष्यवाणी की थी। आपको बता दें कि केंद्रीय बैंक खुदरा मूल्य या उपभोक्ता मूल्य सूचकांक या उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक की ओर से निर्धारित उपभोक्ता कीमतों में वृद्धि की दर को ट्रैक किया जाता हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications