Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नए साल पर SBI ने दिया तोहफा, बिना कार्ड के Aadhaar के जरिए करें पेमेंट, जानिए BHIM-Aadhaar-SBI App के बारे में

नए साल पर SBI ने दिया तोहफा, बिना कार्ड के Aadhaar के जरिए करें पेमेंट, जानिए BHIM-Aadhaar-SBI App के बारे में

नई दिल्ली। कई बार बाजार जाते वक्त आप अपना वॉलेट भूल जाते हैं। कैश और डेबिट कार्ड के बिना खरीदारी करना मुश्किल होता है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब बिना डेबिट कार्ड के आप पेमेंट कर सकेंगे। अब आधार नंबर के जरिए आप अपने शॉपिंग का बिल पे कर सकेंगे। दरअसल भीम आधार पेमेंट मोड ने नई पेशकश की है। इस नई सर्विस के बाद आप अपने आधार नंबर की मदद से पेमेंट कर सकेंगे। SBI ने अपने खाताधारकों के लिए खास सर्वनिस शुरू की है। बैंक ने BHIM-Aadhaar-SBI मोबाइल ऐप की शुरुआत की है।

 BHIM-Aadhaar-SBI मोबाइल ऐप

BHIM-Aadhaar-SBI मोबाइल ऐप

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने नए साल में ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। SBI ने अपने खाताधारकों के लिए नए साल में नया पेमेंट मोड पेश किया है। आप इस पेमेंट मोड के जरिए बिना डेबिट-क्रेडिट कार्ड के पेमेंट कर सकेंगे। आप आधार नंबर की मदद से ये पेमेंट कर सकते हैं। इस पेमेंट मोड की खासियत यह है कि अगर आपके पास पेमेंट करने के लिए कैश या कार्ड नहीं है तो ऐसे वक्त में आपको ये BHIM Aadhaar SBI ऐप काम आएगा। भीम आधार की मदद से ​केवल आधार नंबर के जरिए ग्राहक पेमेंट कर सकता है।

 कैसे काम करता है ऐप

कैसे काम करता है ऐप

इस ऐप के इस्तेमाल से पहले आपको इसका रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। दुकानदार को इस ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नाम, पता, फोन नंबर, आधार नंबर और व्यापार संबंधी जानकारी के साथ-साथ ऐप को बैंक खाते से अचैट करना होगा। जो खाता आप ऐप से अचैट करेंगे वो बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन होने के बाद दुकानदार को ग्राहक का फिंगरप्रिंट लेने के लिए एक STQC सर्टिफाइड FP स्कैनर लेना होगा। ये स्कैनर को एंड्रॉयड मोबाइल से कनेक्ट करना होगा।

ऐसे करें इस्तेमाल

ऐसे करें इस्तेमाल

इस ऐप के जरिए पेमेंट करने के लिए आपको अपने बैंक का नाम चुनकर आधार नंबर, अमाउंट दुकानदार के मोबाइल में इंटर करना है और अपने अंगूठे के निशान को स्कैन करके अपने पेमेंट को प्रमाणित करना है। ऐसा करते ही आपके खाते से बिल की रकम कटकर दुकानदार के खाते में सीधे ट्रांसफर हो जाएगी। पेमेंट के बाद आपको SMS के जरिए जानकारी दी जाएगी। इस BHIM-Aadhaar-SBI ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल ये ऐप OS v 4.2-Jelly Bean और उसके बाद के ओटीजी सपोर्ट वाले एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर उपलब्ध है। सबसे खास बात ये है कि इस ऐप को आपको नहीं बल्कि दुकानदारों को डाउनलोड करना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+