मिनिमम बैलेंस को लेकर SBI ने दी बड़ी राहत, अब इन अकाउंट में नहीं रखना होगा न्यूनतम राशि
एसबीआई अकाउंट होल्डर्स को बड़ी राहत। इन काताधारकों को नहीं रखनी होगी न्यूनतम बैलेंस राशी।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने अकाउंट होल्डर्स को बड़ी राहत दी है। एसबीआई ने मिनिमम बैलेंस को लेकर खाताधारकों को राहत देते हुए बड़ी घोषमा की। इस घोषणा के मुताबिक कुछ खास तरह के खाता धारकों को अपने अकाउंट में मिनिमम बैलेंस को रखने की जरूरत नहीं है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा है कि स्मॉल सेविंग्स बैंक अकाउंट्स, बेसिग सेविंग्स बैंक अकाउंट्स , जन धन अकाउंट और कॉरपोरेट सैलरी अकाउंट होल्डर्स को मिनिमम बैलेंस के नियम से बाहर रखा है। एसबीआई ने एक ट्वीट के जरिए यह बात कही है। इस ट्वीट के मुताबिक छोटे बचत बैंक खाता, सामान्य बचत बैंक खाता, जन धन खाता और व्यावसायिक वेतन खाता धारकों को अपने एसबीआई बैंक खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखना जरूरी नहीं है।
आपको बता दें कि 1 अप्रैल से एसबीआई ने बचत खातों में न्यूनतम शेष राशि रखने की सीमा बढ़ा दी थी। इस नियम के मुताबिक 6 महानगरों में एसबीआई सेविंग अकाउंट में अकाउंट होल्डर्स को अपने खाते में औसतन 5,000 रुपये रखने होंगे, वहीं शहरी क्षेत्र के अकाउंट होल्डर्स को 3000 रुपये, अर्ध-शहरी क्षेत्र के अकाउंट होल्डर्स को 2,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 1,000 रुपये न्यूनतम राशी रखनी होगी।
एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार ऐसा नहीं करने पर बचत खाताधारकों को 20 रुपए (ग्रामीण शाखा) से 100 रुपए (महानगर) जुर्माने के तौर पर देने होंगे। इतना ही नहीं एसबीआई अकाउंट होल्डर्स को अब अधिक लॉकर किराया भी देना होगा। इसके अलावा वो साल भर में केवल 12 बार ही लॉकर का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा चेक बुक के मामले में करेंट अकाउंट होल्डर्स को 1 साल में 50 चेक मुफ्त मिलेंगे, इसके बाद चेक के लिए प्रति पन्ने 3 रुपए देने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications