Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IRCTC की नई सर्विस, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

IRCTC ऑफर,टिकट बुकिंग पर मिलेगा डबल फायदा, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा

नई दिल्ली। भारतीय रेल(Indian Railway) से सफर करने वाले लोगों के लिए रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड(IRCTC) नया ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर में आपको ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग में डबल फायदा मिलेगा। इस नई स्कीम के तहत टिकट बुकिंग कराने पर सीनियर सिटिजन यात्रियों को डबल फायदा मिलेगा। रेलवे से ही वरिष्ठ नागरिकों कौो लाभ पहुंचाता रहा है। उन्हें किराए में छूट दी जाती है। किराए में छूट के साथ-साथ उन्हें सीट की प्राथमिकता भी जाती है। वरिष्ठ नागरिकों को लोअर सीट प्राथमिकता के तौर पर दिया जाता है।

 आईआरसीटीसी(IRCTC) की नई योजना

आईआरसीटीसी(IRCTC) की नई योजना

आईआरसीटीसी की नई योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को डबल फायदा मिलेगा। अब वरिष्ठ नागरिकों को भारतीय रेलवे की ओर से मिलने वाली टिकट बुकिंग पर छूट के साथ-साथ आईआरसीटीसी के लॉयल्टी प्वाइंट का लाभ मिलेगा। आपको बका दें कि भारतीय रेलवे वरिष्ठ नागरिकों को किराए में छीट देती है, जिसमें पुरुषों को 40 फीसदी और महिला यात्रियों को 50 फीसदी की छूट मिलती है। अब IRCTC के इस नए प्रोग्राम से उन्हें और लाभ मिलेगा।

 मिलेगा डबल फायदा

मिलेगा डबल फायदा

IRCTC ने सीनियर सिटिजन्स को टिकट बुकिंग पर विशेष छूट देने का फैसला किया है। इसके लिए लॉयल्टी प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत अगर आप डेबिड या क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट से अगर टिकट बुकिंग कराते हैं तो आपको टिकट किराए पर विशेष छूट दी जाएगी। आपको बता दें कि सीनियर सिटिजन्स इस लॉयल्टी प्वाइंट स्कीम का लाभ उठा सकते हैं।

 आईआरसीटीसी कार्ड होना जरूरी

आईआरसीटीसी कार्ड होना जरूरी

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए यात्री के पास IRCTC का प्लेटिनम एसबीआई कार्ड होना चाहिए। अगर आप आईआरसीटीसी प्लेटिनस एसबीआई कार्ड से एसी टिकट की बुकिंग करते हैं तो रिवार्ड प्वाइंट के रूप में आपको 10 फीसदी तक का कैशबैक के साथ-सात कई और लाभ मिलते हैं। ये रिवार्ड प्वाइंट 3 साल तक के लिए मान्य होंगे। हालांकि ये ऑफर सिर्फ एसी कोच में बुकिंग पर ही मान्य होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+