IRCTC से ऑनलाइन e-ticket और i-ticket पर सर्विस चार्ज की छूट 31 मार्च 2019 तक जारी
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर हैं। आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर सर्विस चार्ज में मिलने वाली छूट अब 31 मार्च 2019 तक जारी रहेगी। IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर लगने वाली सर्विस चार्ज को 31 मार्च 2019 तक हटा दिया है। पहले ये छूट 31 अगस्त तक ही थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च 2019 तक के लिए कर दिया गया है। इससे आपको मिलने वाली राहत जारी रहेगी। अब आप ई-टिकट या आई-टिकट बुक करेंगे तो आपको सर्विस चार्ज में छूट मिलनी जारी रहेगी। IRCTC ट्रेन की टिकट बुक करने पर ये चार्ज वसूलता है।

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर
रेलवे ने आईआरसीटीसी से मिलने वाली सर्विस चार्ज में छूट को 31 मार्च 2019 तक के लिए बढ़ा दिया है। ई-टिकट या आई-टिकट बुक करने पर आपको सर्विस चार्ज में छूट मिलेगी। आपको टिकट सस्ता मिलेगा। दरअसल नवंबर 2016 में नोटबंदी के बाद डिजिटल लेने-देन को बढ़ावा देने के लिए सर्विस चार्ज पर रोक लगा दी। ये चार्ज ऑनलाइन टिकट बुक करने पर ही लगता है, इसलिए रेलवे के ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए इसे हटा लिया था। यह सर्विस चार्ज हर क्लास के लिए अलग-अलग है।

किस क्लास में कितना चार्ज
IRCTC ने ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग पर सर्विस चार्ज लगाया है। हर क्लास के लिए ये चार्ज अलग- अलग होता है। स्लीपर क्लास के ई-टिकट के लिए प्रति सीट 20 रुपए लगते हैं, जबकि एसी क्लास के लिए 40 रुपए प्रति सीट सर्विस चार्ज आईआरसीटीसी वसूलता है। वहीं आई-टिकट के स्लीपर क्लास के टिकट के लिए सर्विस चार्ज 80 रुपए और AC क्लास के लिए 120 रुपए लगते है।

सर्विस चार्ज में छूट से IRCTC को घाटा
नोटबंदी के बाद रेलवे ने आईआरसीटीसी से टिकट बुकिंग में छूट दी थी।जिससे आईआरसीटीसी को नुकसान हुआ है। साल 2016-17 में IRCTC को सर्विस चार्ज में छूट देने की वजह से उसे 220 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, जबकि साल 2016-17 में IRCTC को ऑनलाइन टिकट ऑपरेशन से 466 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications