गुड न्यूज: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, गिरे चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जानें Gold-Silver का ताजा रेट

गुड न्यूज: दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना, गिरे चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जानें Gold-Silver का ताजा रेट

नई दिल्ली। सोने की कीमत में दिवाली-धनतेरस से पहले गिरावट आई है। 28 अक्टूबर को सोने की कीमत एक बार फिर से गिर गई। सोने के वायदा और हाजिर भाव में गिरावट दर्ज की गई। वहीं वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली। बुधवार को MCX पर सोनो की कीमत 104 रुपए की बढ़त के साथ खुला लेकिन सोना अपनी बढ़त को कायम नहीं रख सका और बाजार की शुरुआत के चंद घंटे बाद ही सोने की कीमत में गिरावट आई। MCX पर 4 दिसंबर की डिलिवरी वाले सोने की कीमत में 63 रुपए की गिरावट आई और सोना फिसल कर 50898 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना

दिवाली से पहले सस्ता हुआ सोना

एमसीएक्स पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 63 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग के कारण बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। वहीं भारतीय सर्राफा बाजार में औसत तौर पर सोने की कीमत में गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोशिएसन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी किए गए रेट के मुताबिक बुधवार को 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 51235 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट की शुद्धता वाले सोने की कीमत 51030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46931 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38426 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

 चांदी की कीमत में भी गिरावट

चांदी की कीमत में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ आज चांदी के कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी की कीमत 62226 रुपए से गिरकर 62104 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। रुपए में सुधार और सोने की कमजोर मांग के कारण सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आई। हाजिर बाजार की कमजोर मांग के कारण सोने के वायदा बाजार में भी गिरावट आई। शेयर बाजार में लौट रही मजबूती का असर सोने की कीमत पर पड़ा है और सोना सोना कमजोर हुआ है। वहीं रुपये में आई मजबूती के कारण भी सोने की कीमत में गिरावट आई है। । अभी रुपये 73-74 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो चुका है, जो कुछ महीने पहले 76-77 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो गया था। अगर फिर से डॉलर मजबूत होता है तो सोने में लॉन्ग टर्म में फिर से मजबूती देखने को मिलेगी और डॉलर का फिर से मजबूत होना लगभग तय ही है। यानी सोना अगले साल तक 60-70 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।

कैसा रहेगा दिवाली पर सोने का हाल

कैसा रहेगा दिवाली पर सोने का हाल

दिवाली-धनतेरस पर लोग सोना खरीदना शुभ मानते हैं। 7 अगस्त 2020 पर सोना अपने उच्चतम स्तर पर रहा, लेकिन इसके बाद से गिरावट जारी है। 7 अगस्त को सोने की कीमत 56200 के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। त्योहारों के शुरुआत के साथ ही सोने की मांग बढ़ जाती है। मांग में तेजी का आसर सोने की कीमत पर पड़ता है। सोने की कीमत में तेजी आना स्वभाविक है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस 2020 पर सोने की कीमत में सुधार देखने को मिल सकता है, हलांकि जानकारों की माने तो इस त्योहारी सीजन पर माहौल पिछले साल जैसा नहीं होगा। एंजेल ब्रोकिंग के कमोडिटी के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक कोरोना संकट के दौरान बाजार में अस्थिरता के कारण सोना निवेशकों की पहली पसंद बन हुआ है। निवेशकों का आकर्षण बढ़ने के कारण सोने के भाव में तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में दिवाली-धनतेरस से पहले सोने की कीमत में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है। सोना 50 से 55000 रुपए के बीच रह सकता है तो वहीं चांदी की कीमत 65000 रुपए के करीब रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+