SBI के ग्राहक अब 2 साल तक उठा सकते हैं लोन मोरेटोरियम का लाभ, जानिए क्या है नए नियम

नई दिल्ली। SBI Loan Moratorium Offer. अगर आपने देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा ऑफर देते हुए लोन मोरेटोरियम को दो साल तक के लिए बढ़ाने का ऑफर दिया है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी सभी ग्राहकों, कर्जदारों को ऑफर दिया है कि वो अपने होम लोन, रिटले लोन, ऑटो लोन आदि को रिचस्ट्रक्चर करवा सकते हैं। लोन रिचस्ट्रक्चर के लिए आपको बैंक जाने की भी जरूरत नहीं है। बैंक की वेबसाइट की मदद से ही इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

 SBI की लोन रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी

SBI की लोन रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी

देश के सबसे बड़े बैंक ने अपने कर्जदारों को बड़ी राहत दी है। एसबीआई ने कोरोना वायरस से प्रभावित अपने कर्जदारों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए लोन रिस्ट्रक्चरिंग पॉलिसी पेश की है। इस पॉलिसी के तहत कर्जदार 24 महीने तक लोन मोरेटोरियम का लाभ उठा सकते हैं। इस पॉलिसी का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोग उठा सके, इसके लिए बैंक ने इसकी ऑनलाइन सुविधा शुरू की है। यानी आप घर बैठे-बैठे ही इसका लाभ उठा सकते हैं।

2 साल तक उठा सकते हैं लोन मोरेटोरियम का लाभ

2 साल तक उठा सकते हैं लोन मोरेटोरियम का लाभ

कोविड 19 के कारण लोगों की आमदनी बुरी तरह से प्रभावित हुई है। ऐसे में एसबीआई ने कर्जदारों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें 24 महीने तक लोन मोरेटोरियम का लाभ देने की घोषणा की है। आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के निर्देशानुसान सभी बैंकों ने 31 अगस्त को लोन मोरेटोरियम की योजना खत्म कर दी है। इस बीच एसबीआई ने अपने बॉरोअर्स को बड़ी राहत देते हुए अगले 24 महीनों के लिए लोन मोरेटोरियम को बढ़ाने का ऑफर दिया है।

 कौन उठा सकते हैं इस पॉलिसी का लाभ

कौन उठा सकते हैं इस पॉलिसी का लाभ


एसबीआई ने इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें भी रखी हैं। एलिजिबिलिटी चेक करने के बाद ही लोगों को लोन रिस्ट्रक्चरिंग की सुविधा मिलेगी। बैंक ने लोन रिचट्रक्टर करने के लिए पोर्टल लांच किया हैं, जिसके जरिए ग्राहक अपने एलिजिबिलिटी चेक कर सकते हैं। बैंक ने कहा है कि जिन ग्राहकों ने 1 मार्च 2020 से पहले लोन दिया है और लॉकडाउन के दौरान भी डिफॉल्ट्स नहीं हुए हैं । वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि अगर आप लोन मोरेटोरियम का लाभ उठाते हैं तो आपके लोन की मियाद बढ़ जाएगी।

देना होगा आमदनी का ब्यौरा

देना होगा आमदनी का ब्यौरा

अगर आप इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए योग्यता को पूरा करते हैं तो आपको सावधि कर्ज के लिए कोई मासिक किस्त नहीं देनी होगी। इस अवधि के खत्म होने के बाद आपको सामान्य से 0.35 फीसदी ज्यादा ब्याज देना होगा। इस स्कीम को लेकर SBI के एमडी (रिटेल व डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेठी ने कहा कि ग्राहक एसबीआइ के पोर्टल से अपनी योग्यता जान सकेंगे। इसके लिए ग्राहकों को फरवरी, 2020 से पहले अपनी आमदनी और वर्तमान की आमदनी का भी ब्यौरा देना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+