SBI खाताधारकों के लिए खुशखबरी, बैंक ने दी बड़ी राहत, Free कर दी ये सर्विस
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के खाताधारकों के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। बैंक ने खाताधारक के लिए मोबाइल फंड ट्रांसफर पर लगने वाले SMS शुल्क को माफ कर दिया है। बैंक की ओर से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। बैंक ने अपने ट्वीट में कहा है कि अब बैंक के खाताधारक यूएसएसडी सेवाओं का उपयोग बिना किसी सर्विस चार्ज कर सकेंगे।

SBI ने दी राहत
स्टेट बैकं ऑफ इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बैंक ने खाताधारकों को राहत देते हुए मोबाइल फंड ट्रांसफर पर लगने वाले SMS शुल्क को माफ कर दिया है। अब खाताधारक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आसानी से मोबाइल बैंकिंग के जरिए फंड का ट्रांसफर कर सकेंगे। वो बिना किसी सर्विस चार्ज के पैसे भेज सकेंगे, पैसे प्राप्त करने के लिए रिक्वेस्ट मनी का चुनाव कर सकेंगे। इसके अलावा वो बैंक बैलेंस चेक कर सकेंगे। यूपीआई पिन बदलने जैसे कई काम अब एसबीआई खाताधारक बिना किसी चार्ज चुकाए कर सकते हैं।

व्हाट्सऐप पर मिलेगी सारी जानकारी
एसबीआई अपने खाताधारकों को WhatsApp के जरिए भी बैंकिंग जानकारी की सुविधा देता है। आप अपने खाते की जानकारी व्हाट्सऐप पर पा सकते हैं। बैलेंस, मिनी स्टेटमेंट आदि बस एक चुटकी में आपके व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होगा। व्हाट्सऐप बैंकिंग सेवा का लाभ उठाने के लिए एसबीआई ग्राहकों को रजिस्ट्रेशन करना होगा, फिर आप चैट करते-करते अपने बैंकिंग सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।

बस टाइप करें ये नंबर
इस फ्री सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से *99# डायल करना होगा। इसे डायल करते ही आप मोबाइल ट्रांसफर सर्विस की मुफ्त सेवाओं का लाभ आसानी से घर बैठे उठा सकेंगे। इस सेवा का लाफ सादारण फीचर फोन रखने वाले खाताधारक कर सकेंगे। उन ग्राहकों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जो फीचर फोन रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications