Paytm यूजर्स के लिए गुड न्यूज: अब कभी भी कर सकते हैं मनी ट्रांसफर, 24 घंटे मिलेंगी ये सर्विस
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए 24 घंटे फंड ट्रांसफर की सुविधा दी है। आरबीआई की इस सुविधा के बाद के बाद मोबाइल वॉलेट कंपनी Paytm ने भी नई सर्विस शुरू कर दी है। पेटीएम की इस नई सुविधा के बाद अब आप अपने मोबाइल वॉलेट से हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे फंड ट्रांसफर कर सकेंगे।

एनएईएफटी की सर्विस शुरू होने के बाद अब पेटीएम के लाखों यूजर्स ऐप की मदद के एक बार में ही 10 लाख रुपए दूसरे अकाउंट में भेज सकेंगे। पेटीएम पेमेंट्स बैंक के सीईओ सतीश गुप्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेटीएम ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां यूजर्स एनईएफटी, आईएमपीएस, यूपीआई और कार्ड्स का प्रयोग कर सकता है। पेटीएम बैंक यूजर्स को अबतक सिर्फ आईएमपीएस सुविधा ही 24 घंटे और सातों दिन मिलती थी। बैंक ने इसके फंड ट्रांसफर की लिमिट को भी 2 लाख रुपए और बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि अब तक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक अधिकतम 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर सकते थे। शनिवार को 8 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच एनईएफटी की सुविधा मिलती थी, लेकिन 16 दिसंबर से इसे बढ़ाकर 24 घंटे के लिए कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications