अन्नदाताओं के लिए खुशखबरी, ब्याज में छूट के साथ मिलेगा 3 लाख रुपए तक का लोन, जानें सब कुछ
नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार ने देश के अन्नदाताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने किसानों की मुश्किलों को कम करने के लिए उन्हें छूट के साथ 3 लाख तक के लोन का ऑफर दिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि देश के किसानों को ब्याज में छूट के साथ 3 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा। किसान क्रेडिट कार्ड पर अन्नदाता 1.5 फीसदी ब्याज में छूट के साथ लोन ले सकते हैं।
Recommended Video

किसानों को तोहफा
केंद्र सरकार ने 1.5 फीसदी ब्याज दर में छूट देने का फैसला किया है। किसान क्रेडिट कार्ड पर 3 लाक रुपए तक के लोन पर ब्याज दर में 1.5 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके अलावा कैबिनेट ने कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय को साल 2022-23 से 2024-25 के लिए 29047 करोड़ रुपए अतिरिक्त फंड उपलब्ध करवाए जाएंगे। केंद्र सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। किसान, खेतीहर किसान, पशुपालन , डेयरी और मत्स्य पालन करने वाले लोग भी इस योजना के तहत लोन का लाभ उठा सकते हैं। सरकार को उम्मीद है कि इस स्कीम का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जो किसान क्रेडिट कार्ड रखे हैं। लोग किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लेगें तो उनके किसी और से उधार लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मध्य प्रदेश सरकार ने भी दिया तोहफा
इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को खेती के लिए बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला करते हुए शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना को जारी करने का फैसला किया। इस शून्य प्रतिशत ब्याज दर योजना के तहत मध्य प्रदेश के किसानों को अल्पकालीन फसलों के लिए ऋण की सुविधा मिलेगी, जिसपर उन्हें शून्य प्रतिशत ब्याज दर लगेगा।












Click it and Unblock the Notifications