कोरोना संकट के बीच इस बैंक ने लोन को लेकर दी बड़ी खुशखबरी, सस्ता हुआ कर्ज
कोरोना संकट के बीच इस बैंक ने लोन को लेकर दी बड़ी खुशखबरी, कर्ज किया सस्ता
नई दिल्ली, जून 8। कोरोना संकट के बीच सरकारी बैंकों ने दिया तोहफा। केनरा बैंक ने बैंक के लोन की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन समेत सभी लोन की ब्याज दरों में कटौती कर इसे सस्ता कर दिया है । बैंक ने 7 जून से नई ब्याज दरें लागू कर दी है।

केनरा बैंक ने दिया तोहफा
केनरा बैंक ने सस्ती दरों पर लोन लेने की घोषणा की है। बैंक ने होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की दरों में बदलाव किया है। बैंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बैंक ने कहा है कि वो मार्केट में सबसे सस्ते दरों पर कर्ज उपलब्ध करा रहा है।

लागू हो गई नई दरें
बैंक की नई ब्याज दरों की बात करें तो बैंक के ट्वीट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक होम लोन 7.35 फीसदी एमसीएलआर दर पर दिया जा रहा है तो वहीं आरएलएलआर दर पर ब्याज की दरें 6.90 फीसदी है। बैंक ने 7 जून से नई ब्याज दरों को लागू कर दिया है। आपको बता दें कि एमसीएलआर के घटने या बढ़ने से लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी या कटौती जारी है।

केनरा बैंक के ग्राहक रखें इस बात का ध्यान
आपको बता दें कि अप्रैल 2020 में सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक हो गया है। ऐसे में बैंक ने इन ग्राहकों को 1 जुलाई तक अपने आईएफएससी कोड को बदलने को कहा है। 1 जुलाई से बैंक के IFSC कोड बदलने जा रहा है। ऐसे में इन सभी सिंडिकेट बैंक के खाताधारकों को 30 जून तक ही काम करेंगे। 1 जुलाई से बैंक का नया आईएफएससी कोड लागू कर दिया जाएगा।
Continue to enjoy lowest interest rates across our loan products!
— Canara Bank (@canarabank) June 7, 2021
Click here to apply for a retail loan today: https://t.co/iYtNaI16Kn#CanaraBank #TogetherWeCan #InterestRates #HomeLoans pic.twitter.com/oKBYLuR4dX












Click it and Unblock the Notifications