समर वेकेशन ऑफर: मात्र 2499 रु में बुक करें फ्लाइट टिकट, ऑफर मात्र 3 दिनों के लिए
समर वेकेशन ऑफर: मात्र 2499 रु में बुक करें फ्लाइट टिकट, ऑफर मात्र 3 दिनों के लिए
नई दिल्ली। अगर आप भी गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप बेहद किफायती कीमतों पर फ्लाइट टिकट की बुकिंग कर ट्रैवल टाइम के कम कर सकते हैं। टाटा ग्रुप की विमान कंपनी विस्तारा एयरलाइंस ने समरटाइम सेल्स शुरू की है। विस्तारा समरटाइम्स सेल्स( Vistara Summertime sales) ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों की फ्लाइट के लिए समर सेल शुरू की है, जिसमें आपको किफायती दर पर हवाई टिकट मिल रहे हैं। आप इस ऑफर का लाभ उठा कर घरेलू और इंटरनेशनल नेटवर्क पर सस्ती फ्लाइट टिकट बुक कर सफर कर सकते हैं।

विस्तारा एयरलाइंस का ऑफर
विस्तारा एयरलाइंस ने आज समरटाइम सेल की घोषणा की है। आप इस ऑफर में 2499 रुपए की शुरुआती कीमत पर फ्लाइट टिकट बुक कर सकते हैं। इस ऑफर के तहत इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास तीनों की ऑप्शन में सस्ते बुक किए जा सकते हैं। वहीं ये ऑफर डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों ही फ्लाइट के लिए हैं।

19 अप्रैल से बुकिंग शुरू
इस ऑफर को आज से ही शुरू किया गया है। विस्तारा एयरलाइंस के मुताबिक आप आज से ही सस्ती टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात आप इस ऑफर का लाभ तीन दिनों के लिए उटा सकते हैं। ऑफर की शुरुआत 19 अप्रैल 2022 से हो गई है, 21 अप्रैल 2022 को 23: 59 बजे तक ही आप इस ऑफर के तहत सस्ती फ्लाइट टिकट की बुकिंग करवा सकेंगे। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट की बुकिंग आप 25 अप्रैल तक करवा सकते हैं।

खास ऑफर का उठाए फायदा
आपको इस ऑफर में डोमेस्टिक फ्लाइट्स में इकोनॉमी क्लास की टिकट 2499 रुपए की शुरुआती कीमत से मिलेगी। वहीं प्रीमियम इकोनॉमी क्लास की टिकट की शुरुआत 3459 रुपए और बिजनेस क्लास की टिकट 9999 रुपए से हो रही है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स में इकोनॉमी क्लास की टिकट 12999 रुपए से शुरू हो रही है। वहीं प्रीमियम इकोनॉमी के लिए शुरुआती 17249 रुपए और बिजनेस क्लास की शुरुआत 35549 रुपए से हो रही है। आप दिल्ली, मुंबई, उदयपुर ,देहरादून, चंडीगढ़, लखनऊ, अमृतसर जैसे डोमेस्टिक रूट्स पर तो वहीं काठमांडू, कोलंबो, ढाका, सिंगापुर और दुबई जैसे इंटरनेशनल रूट्स पर सफर कर सकते हैं। आप इस ऑफर के तहत 20 जून से 30 सितंबर 2022 के बीच यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। यानी अगर आप गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए गोल्डन चांस है सस्ती हवाई टिकट पाने का।












Click it and Unblock the Notifications