Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खुशखबरी: सोना खरीदने का सही मौका,रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचकर धड़ाम हुआ सोना, जानें 10 ग्राम गोल्ड की आज की कीमत

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके पास खरीदारी का सही मौका है। 36360 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद शनिवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत शनिवार को 190 रुपए टूटकर 36,170 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 42,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

 Good News: Big Price Reduce In gold Price, Gold Decrease by Rs 190, Know Todays 10 Gram Gold rate

शुक्रवार को सोने की कीमत में गिरावट का असर शनिवार को भी देखने को मिला। आज स्थानीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट जारी रही। वहीं अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 4.86 डॉलर टूटकर 1,440.65 डॉलर प्रति औंस रह गया। वहीं दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत की बात करें तो 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 190 रुपए लुढ़ककर 36,170 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। जबकि 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 36,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत 100 रुपए टूटकर 27,500 रुपए पर पहुंच गई।

वहीं चांदी की कीमत की बात करें तो औद्योगिक मांग निकलने से चांदी की कीमत में 200 रुपए की तेजी आई और चांदी 42,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। चांदी की सिक्कों की कीमत की बात करें तो सिक्का लिवाली 1000 रुपए चढ़कर 85000 रुपए और बिकवाली 86000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+