एनिमल लवर्स के लिए अच्छी खबर, बिल्ली-कुत्ते भी AC ट्रेन में कर सकेंगे सफर, IRCTC से जल्द शुरू होगी टिकट बुकिंग
Cat Dog AC Train: भारतीय रेलवे ने एनिमल लवर्स के लिए अच्छी खबर दी है। लोग अपने पालतू कुत्ते-बिल्ली को आसानी से एसी ट्रेन में ले जा सकेंगे। आईआरसीटीसी से टिकट बुक कर सकेंगे।

Cat Dog AC Train: ट्रेन से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं। भारतीय रेलवे इसके लिए समय-समय पर यात्रियों के लिए सुविधाओं को अपडेट करते रहते हैं। इस बीच इंडियन रेलवे ने अपनी यात्रियों के लिए एक और सुविधा दी है। यह सुविधा एनिमल लवर्स के लिए है। एनिमल लवर्स अपने साथ बिल्ली-कुत्ते को भी अपने साथ ट्रेन में ले जा सकते हैं।
पहले नहीं थी अनुमति
भारतीय रेलवे ने कहा कि यात्री अपने साथ अपने पालतू बिल्ली-कुत्ते को एसी फर्स्ट क्लास में ले जा सकते हैं। इससे पहले जानवरों को एसी ट्रेन में ले जाने की अनुमति नहीं थी। अब जानवरों को एसी ट्रेन में आसानी से ले जा सकते हैं। इससे पहले इन्हें सेकेंड क्लास में ले जाना पड़ता था। सेकेंड क्लास के सामान और ब्रेक वैन में जानवरों को ले जाने की अनुमति थी।
आईआरसीटीसी के फैसले से लोगों को राहत
भारतीय रेलवे ने कुत्ते-बिल्ली के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू करने का फैसला लिया है। क्योंकि इससे पहले ऑनलाइन टिकट बुक कराने की सुविधा नहीं थी। एनिमल लवर्स को अपने पैट्स को ले जाने में बड़ी दिक्कत होती थी। आईआरसीटीसी के इस फैसले से लोगों को बहुत राहत मिलेगी।
Recommended Video

कुछ नियमों को करना होगा पालन
इस सुविधा के लिए सॉफ्टवेयर में भी बदलाव किया जा रहा है। जैसे ही पालतू जानवरों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी तो कुत्ते बिल्ली अपने मालिकों के साथ सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको रेलवे के कुछ नियमों का पालन करना होगा। इसके बाद आसानी से आप अपने पालतू जानवरों को ले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Summer Special Train: आ गई ट्रेनों की बुकिंग डेट, कर लें टिकट कंफर्म, UP-बिहार वालों को विशेष राहत












Click it and Unblock the Notifications