Airtel का एक और धमाका, 3 महीने तक यूजर्स के लिए ये सर्विस बिल्कुल FREE

नई दिल्ली। अगर आप एयरटेल के यूजर्स हैं तो आपके लिए अच्छी खबर हैं। कंपनी ने चुनिंदा ग्राहकों के लिए धमाकेदार ऑफर पेश किया है। ये ऑफर एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स के लिए पेश की गई है, जिसके तहत यूजर्स को तीन महीने तक नेटफ्लिक्स की सर्विस फ्री मिलेगी। एयरटेल के पोस्टपेड यूजर्स एयरटेल टीवी और माय एयरटेल ऐप्स के जरिए अब नेटफ्लिक्स कंटेंट्स को 3 महीने तक फ्री में देख पाएंगे।

 Airtel यूजर्स के लिए अच्छी खबर

Airtel यूजर्स के लिए अच्छी खबर

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए और V-फाइबर होम ब्रॉडबैंड प्लान सब्सक्राइबर्स के लिए ये सर्विस जारी की है। इस सर्विस के जरिए एयरटेल के चुनिंदा यूजर्स तीन महीने तक नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सिक्रप्शन पा सकेंगे। कंपनी ने इसके लिए नेटफ्लिक्स से साझेदारी की है।

 तीन महीने तक मुफ्त नेटफ्लिक्स ऐक्सेस

तीन महीने तक मुफ्त नेटफ्लिक्स ऐक्सेस

इस साझेदारी के तहत एयरटेल यूजर्स, एयरटेल ऐप के जरिए नेटफ्लिक्स में साइन-अप कर सकते हैं। पहले तीन महीने के लिए ये सर्विस फ्री है, इसके बाद यूजर्स एयरटेल बिल के जरिए इसके सब्सक्रिप्शन के लिए भुगतान कर सकते हैं। यूजर्स एयरटेल टीवी ऐप और माय एयरटेल ऐप के जरिए तीन महीनों तक मुफ्त में नेटफ्लिक्स के सारे कंटेंट देख सकते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये ऑफर केवल चुनिंदा पोस्टपेड और होम ब्रॉडबैंड प्लान यूजर्स को ही दिया जा रहा है।

 चुनिंदा प्लान्स में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

चुनिंदा प्लान्स में मिलेगा सब्सक्रिप्शन

कंपनी ने कहा है कि ये ऑफर आने वाले कुछ हफ्तों में लागू हो जाएगी। प्लान की एलिजिबिलिटी संबंधी जानकारियां आने वाले हफ्तों में दी जाएंगी। हालांकि अगर आप इन चुनिंदा प्लान्स का हिस्सा नहीं है तो फ्री नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए इन प्लान्स में अपग्रेड कर सकते हैं। अगर आप प्लान अपग्रेट नहीं करवाना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स के लिए साइपअप कर एयरटेल बिल के जरिए इसके मंथली सब्सक्रिप्शन के लिए पेमेंट कर सकते हैं.।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+