गोल्डमैन सैश का बड़ा दावा, 2075 तक भारत होगा दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
भारत की अर्थव्यवस्था लगातार तेजी से बढ़ रही है। भारत दुनिया की शीर्ष की पांच अर्थव्यवस्था में शामिल है। गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट के अनुसार 2075 तक भारत दूनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
भारत जापान, जर्मनी और अमेरिका तक को पीछे छोड़ देगा। फिलहाल भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। भारत अमेरिका, जापान, चीन और जर्मनी से पीछे है।

गोल्डमैन सैश के रिसर्च इकोनॉमिस्ट शांतनु सेनगुप्ता ने कहा कि भारत को बड़ी संख्या में अपने कामगारो को ट्रेनिंग और स्किल मुहैया करानी चाहिए ताकि विकास दर और तेजी से बढ़े। अगले दो दशक में भारत पर निर्भरता काफी बढ़ जाएगी।
सेनगुप्ता ने कहा कि भारत की आबादी में दुनिया की आबादी की तुलना में सबसे बेहतरीन मिश्रण मौजूद है। कामगारों, बच्चों और बुजुर्गों की आबादी भारत में अन्य देशों की तुलना में सबसे अच्छी है। लिहाजा भारत मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर और सर्विस सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ सकता है।
भारत ने तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में अन्य देशों की तुलना में कहीं बेहतर काम किया है। ये दोनों ही क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसके अलावा कैपिटल निवेश भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद कर रहाहै। भारत की सेविंग दर बढ़ेगी।
भारत की राह में एक बड़ी बाधा यह हो सकती है कि अगर लेबर फोर्स का योगदान नहीं बढ़ता है। पिछले 15 साल में इस वर्ग का योगदान घटा है। यही नहीं महिलाओं का योगदान पुरुषों की तुलना में कम है। भारत करेंट अकाउंट डेफिसिट पर चलता है, इसकी बड़ी वजह है कि भारत का आयात बढ़ा है जोकि विकास दर को पीछे ले जाता है।












Click it and Unblock the Notifications