सोने में बड़ी गिरावट, जानिए एक दिन में कितना गिरा दाम

कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 820 रुपये गिरकर 30,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

नई

दिल्ली।
अगर
आप
सोना
खरीदने
की
सोच
रहे
हैं
तो
आपके
लिए
सर्राफा
बाजार
से
बड़ी
खबर
आई
है।
शनिवार
को
सोने
के
दाम
में
साल
की
सबसे
बड़ी
गिरावट
देखने
को
मिली
है।
एक
दिन
में
सोने
के
दाम
में
820
रुपये
की
गिरावट
दर्ज
की
गई
है।
सोने
के
दाम
में
गिरावट
की
वजह
से
शनिवार
को
सोना
30
हजार
530
रुपये
प्रति
दस
ग्राम
के
स्तर
पर
पहुंच
गया।
वहीं
चांदी
की
बात
करें
तो
चांदी
42
हजार
रुपये
प्रति
किलोग्राम
पर
टिकी
रही।

id="toptextpromo">
id='are-slot-1'
class='oiad
oi-axt
oiadv'>

सोना 820 रुपये गिरा

सोना 820 रुपये गिरा

कमजोर वैश्विक संकेतों और स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 820 रुपये गिरकर 30,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोने में हुई इस गिरावट को साल में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट माना जा रहा है। हालांकि एक दिन पहले यानी शुक्रवार को सोने के दाम में बड़ा उछाल देखने को मिला था। सोना एक दिन 990 रुपये की उछाल के साथ 10 महीने के उच्चतम स्तर 31,350 रुपये पर पहुंच गया था। चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में शनिवार को ये 42 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर टिकी रही।

सोने का दाम 30,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा

सोने का दाम 30,530 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचा

कारोबारियों की मानें तो कमजोर वैश्विक संकेतों के साथ-साथ ज्वैलरी निर्माताओं और खुदरा कारोबारियों की मांग में कमी वजह से सोने के दाम में गिरावट आई है। वैश्विक स्तर पर नजर डालें तो सोना एक साल के उच्चतम स्तर 1357.64 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 0.19 फीसदी गिरा और 1346 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

शुक्रवार को सोने के दाम में बड़ा उछाल नजर आया था

शुक्रवार को सोने के दाम में बड़ा उछाल नजर आया था

चांदी भी 0.91 फीसदी गिरकर 17.93 डॉलर प्रति औंस पर ही रह गई। राष्ट्रीय राजधानी की बात करें तो यहां 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोना के दाम में क्रमशः 820 और 820 रुपये की गिरावट देखी गई। इस गिरावट के बाद इनके दाम क्रमश: 30530 रुपये और 30380 रुपये प्रति दस ग्राम रह गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+