Today's Gold Price: ढ़ाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना, कीमत में बड़ी उछाल , जानें आज का भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी में आई तेजी बुधवार को भी जारी रही। सोना एक बार फिर से चमका तो चांदी में भी तेजी देखने को मिली। सोने और चांदी की कीमत में आई तेजी से आज सोना ढ़ाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया । बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 50 रुपए चमककर 31660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 6 जुलाई के के बाद आज सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 300 रुपए चमककर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोतरी

सोना आज ढ़ाई महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने की कीमत में आज 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई। सोने में पिछले 4 दिनों से लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने की कीमत में आई इस तेजी के बाद आज सोना 31660 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत क्रमश: 31660 रुपए और 31510 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत बिना बदलाव के 24,500 रुपए पर स्थिर रही।

 चांदी में भी तेजी

चांदी में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली। चांदी की कीमत में आज 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई और आज चांदी 38000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।हालांकि चांदी के सिक्के पूर्वस्तर पर ही टिके रहे। सिक्का लिवाल 72000 रुपए और सिक्का बिकवाल 73000 रुपए प्रति सैकड़ा पर टिका रहा।

 क्यों आई सोने- चांदी की कीमत में तेजी

क्यों आई सोने- चांदी की कीमत में तेजी

वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी आई। डॉलर की तुलना में रुपए के जारी गिरावट और त्योहारी मांग आने से सोने में तेजी आई। बाजार जान कारों के मुताबिक फेस्टिवल सीजन की मांग के चलते स्थानीय ज्वेलर्स के बीच मांग बढ़ी, जिसका असर सोने की कीमत पर पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+