Gold Silver Rate: सोना-चांदी में भूचाल! एक झटके में ₹9000 टूटी सिल्वर, सोना भी ₹6000 तक फिसला, लेटेस्ट रेट

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी में तेजी की उम्मीद लगाए बैठे निवेशकों लगातार झटका लग रहा है। 17 मार्च को भी सोने और चांदी के दामों में मिडिल ईस्ट में वॉर के बीच गिरावट देखी गई है। सर्राफा बाजार और कमोडिटी एक्सचेंज दोनों जगह कीमती धातुओं के भाव अचानक धड़ाम हो गए। दिल्ली में चांदी करीब ₹9000 टूटकर लगभग ₹2.56 लाख प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना करीब ₹2950 गिरकर लगभग ₹1.60 लाख प्रति 10 ग्राम रह गया।

बाजार में आई इस अचानक गिरावट ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है। खास बात यह है कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बावजूद सोना-चांदी की कीमतों में तेजी नहीं आई, बल्कि दोनों धातुएं सस्ती होती चली गईं।

Gold Silver Rate Today

MCX पर भी भारी गिरावट

कमोडिटी बाजार में भी यही तस्वीर देखने को मिली। MCX पर सोमवार को चांदी के वायदा भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मई डिलीवरी वाली चांदी का भाव ₹4,232 यानी करीब 1.63 प्रतिशत गिरकर ₹2,55,203 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी का भाव ₹2,59,435 प्रति किलो पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को बाजार खुलते ही यह गिरकर ₹2,50,746 तक आ गया। यानी एक ही झटके में चांदी करीब ₹8,689 प्रति किलो सस्ती हो गई।

11 दिनों में चांदी ₹31,000 से ज्यादा सस्ती

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 11 कारोबारी दिनों में चांदी के दाम में जबरदस्त गिरावट आई है। 27 फरवरी को चांदी का भाव ₹2,82,644 प्रति किलो था, लेकिन अब यह करीब ₹31,898 तक गिर चुका है।

अगर इसके लाइफटाइम हाई की बात करें तो 29 जनवरी को चांदी का भाव रिकॉर्ड स्तर ₹4,20,048 प्रति किलो तक पहुंच गया था। वहां से अब तक चांदी करीब ₹1,69,000 प्रति किलो से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।

सोने की कीमत में भी बड़ी गिरावट

चांदी की तरह सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को MCX पर सोने का भाव पिछले बंद ₹1,58,466 प्रति 10 ग्राम से गिरकर ₹1,52,222 प्रति 10 ग्राम तक आ गया। यानी एक ही दिन में करीब ₹6,244 की गिरावट दर्ज की गई।

अगर सोने के रिकॉर्ड हाई की बात करें तो 29 जनवरी को इसका भाव ₹1,93,096 प्रति 10 ग्राम था। वहां से अब तक सोना करीब ₹40,874 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।

Gold Rate Today In India: देश के 20 बड़े शहरों में गोल्ड रेट (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 24K गोल्ड 22K गोल्ड 18K गोल्ड
दिल्ली ₹1,60,250 ₹1,46,900 ₹1,20,200
मुंबई ₹1,60,100 ₹1,46,750 ₹1,20,000
कोलकाता ₹1,60,150 ₹1,46,800 ₹1,20,100
चेन्नई ₹1,60,500 ₹1,47,100 ₹1,20,400
बेंगलुरु ₹1,60,200 ₹1,46,850 ₹1,20,150
हैदराबाद ₹1,60,180 ₹1,46,820 ₹1,20,120
अहमदाबाद ₹1,60,300 ₹1,46,900 ₹1,20,200
पुणे ₹1,60,150 ₹1,46,800 ₹1,20,100
जयपुर ₹1,60,350 ₹1,47,000 ₹1,20,300
लखनऊ ₹1,60,400 ₹1,47,050 ₹1,20,350
चंडीगढ़ ₹1,60,300 ₹1,46,950 ₹1,20,250
पटना ₹1,60,450 ₹1,47,100 ₹1,20,400
भोपाल ₹1,60,250 ₹1,46,900 ₹1,20,200
इंदौर ₹1,60,200 ₹1,46,850 ₹1,20,150
सूरत ₹1,60,180 ₹1,46,820 ₹1,20,120
नागपुर ₹1,60,250 ₹1,46,900 ₹1,20,200
कोच्चि ₹1,60,350 ₹1,47,000 ₹1,20,300
विशाखापट्टनम ₹1,60,300 ₹1,46,950 ₹1,20,250
भुवनेश्वर ₹1,60,250 ₹1,46,900 ₹1,20,200
गुवाहाटी ₹1,60,300 ₹1,46,950 ₹1,20,250

Silver Rate In India Today: देश के 20 बड़े शहरों में चांदी का भाव (₹ प्रति किलो)

शहर सिल्वर रेट
दिल्ली ₹2,56,500
मुंबई ₹2,55,800
कोलकाता ₹2,56,200
चेन्नई ₹2,57,000
बेंगलुरु ₹2,56,300
हैदराबाद ₹2,56,100
अहमदाबाद ₹2,55,900
पुणे ₹2,55,950
जयपुर ₹2,56,400
लखनऊ ₹2,56,500
चंडीगढ़ ₹2,56,200
पटना ₹2,56,700
भोपाल ₹2,56,100
इंदौर ₹2,56,000
सूरत ₹2,55,900
नागपुर ₹2,56,200
कोच्चि ₹2,56,400
विशाखापट्टनम ₹2,56,300
भुवनेश्वर ₹2,56,200
गुवाहाटी ₹2,56,500

आखिर क्यों गिर रहे सोना-चांदी के दाम?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे कई कारण हैं। सबसे बड़ी वजह मजबूत अमेरिकी डॉलर मानी जा रही है। डॉलर मजबूत होने से निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की बजाय अन्य एसेट्स की ओर रुख कर रहे हैं।

इसके अलावा वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और निवेशकों की मुनाफावसूली भी गिरावट की बड़ी वजह बन रही है। यही कारण है कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बावजूद सोना-चांदी में तेजी नहीं आ रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+